डिंपल के सामने अब सिर्फ दो निर्दलीय, 9 जून को होगी जीत की घोषणा

Akhilesh Yadav's wife Dimple Yadav
दिल्ली (ब्यूरो)। यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी और कन्नौज लोकसभा सीट से सपा की प्रत्याशी डिंपल यादव के सामने कांग्रेस, बसपा और कुछ हेरफेर के साथ भाजपा ने भी घुटने टेक दिए हैं पर अभी भी डिंपल के सामने दो उम्मीदवारों ने हार नहीं मानी है। वैसे चर्चा है कि ये दोनों निर्दलीय उम्मीदवार भी कल अपना नामांकन वापस लेकर डिंपल के लिए निर्विरोध के तौर पर जीत का रास्ता साफ कर देंगे। वैसे सपा के प्रबंधक इन दोनों उम्मीदवारों के संपर्क में हैं और उनकी कोशिश है कि वे उन्हें अपना नाम वापस लेने के लिए तैयार कर लें। मालूम हो कि कन्नौज लोकसभा में नाम वापसी की तिथि 8 जून है। डिंपल के सामने जो दो निर्दलीय उम्मीदवार हैं उनके नाम हैं दशरथ शंखवार और संजू कटियार।

हालांकि कन्नौज में इन दोनों नेताओं का रसूख इस प्रकार की नहीं है कि ये दोनों लोग मिलकर भी डिंपल को पराजित कर सकें पर इनके हटने से इतना तो तय है कि डिंपल के नाम से एक नया रिकार्ड बन जाएगा कि वे भी लोकसभा में निर्विरोध जीतकर आईं है। वैसे डिंपल की जीत कन्नौज में 100 फीसदी पक्की है। बताया जा रहा है कि सभी पार्टियों ने अपनी एक रणनीति के तहत डिंपल को वाक ओवर दिया है। बसपा ने जहां यह कहते हुए प्रत्याशी उतारने से इन्कार कर दिया कि प्रदेश में अराजक स्थिति है और वह प्रदेश सरकार को अपनी स्थिति स्पष्ट करने का पूरा मौका देना चाहती है। वहीं कांग्रेस संप्रग सरकार को समर्थन दे रही सपा के मुखिया मुलायम सिंह की पुत्रवधू के खिलाफ प्रत्याशी न उतारने की घोषणा ममता को बडबोलेपर से रोकने के लिए है।

हालांकि भाजपा ने अनमने मन से कोशिश की पर यह कोशिश सिर्फ अपना चेहरा ढकने के लिए है क्योंकि उसने अपना प्रत्याशी तो उतारा पर वह नामांकन नहीं कर पाया। भाजपा इसके लिए सपा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार ठहरा रही है कि वह सपा द्वार दो स्थानों पर रोके जाने के कारण उसका प्रत्याशी नामांकन नहीं कर पाया। अब देखना है कि इस मामले में चुनाव आयोग क्या निर्णय करता है यदि चुनाव आयोग भाजपा के पक्ष में फैसला करता है तो फिर डिंपल को चुनाव लड़ना ही पड़ेगा। वैसे इसकी गुंजाइश कम ही है। यदि ऐसा हुआ तो डिंपल को 9 जून को ही जीत का प्रमाण पत्र मिल जाएगा और उनकी जीत की घोषणा कर दी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+