लगातार 5वीं बार विश्व चैंपियन बने विश्वनाथन आनंद

आनंद और गेलफेंड के बीच 6-6 से मुकाबला टाई रहने के बाद बुधवार को रैपिड शतरंज टाइब्रेकर के जरिए विश्व चैम्पियनशिप का फैसला हुआ। ट्राइब्रेकर में बोरिस गेलफेंड को हराकर आनंद फिर से विश्व चैंपियन बने। टूर्नामेंट प्रारूप में 2007 विश्व चैंपियनशिप जीतने के बाद आनंद का यह तीसरा मैच था। उन्होंने 2008 में रूस के ब्लादीमिर क्रैमनिक के खिलाफ चार में से तीन मुकाबले जीते थे।
इसके बाद 2010 में बुल्गारिया के वेसलीन टोपालोव के खिलाफ पांच में से तीन मुकाबले जीतकर विश्व खिताब बरकरार रखा था। आनंद की इस जीत के बाद बंधाईयों के ताते लग गये हैं। सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर सभी लोगों ने आनंद की जीत का जश्न लिखा है।












Click it and Unblock the Notifications