FIFA World Cup में पत्रकार को महिला ने सरेआम किया KISS, LIVE टीवी पर रिपोर्टर के साथ ये क्या हो गया?

FIFA World Cup 2026 Viral Video: फीफा वर्ल्ड कप 2026 (FIFA World Cup 2026) के दौरान मैदान के अंदर खिलाड़ियों के प्रदर्शन के साथ-साथ मैदान के बाहर से भी कई दिलचस्प और यादगार तस्वीरें सामने आ रही हैं। इसी दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला फुटबॉल फैन लाइव ब्रॉडकास्ट के दौरान एक दक्षिण कोरियाई टेलीविजन रिपोर्टर को गाल पर किस करती हुई नजर आ रही है। इस अचानक हुई घटना के बाद भी पत्रकार ने जिस तरह से अपना आपा बनाए रखा, उसकी सोशल मीडिया पर काफी तारीफ हो रही है।

क्या है पूरा मामला? (FIFA World Cup 2026 Viral Video)

खेल के महाकुंभ के दौरान फैंस के बीच दिखने वाले उत्सव और उमंग के माहौल को बताती है। हालांकि, लाइव टेलीविजन पर इस तरह की घटनाएं पत्रकारों की पेशेवर एकाग्रता की कड़ी परीक्षा लेती हैं, जिसमें यह दक्षिण कोरियाई पत्रकार पूरी तरह सफल रहा। यह पूरी घटना विश्व कप के एक व्यस्त फैन जोन की है, जहां हजारों की संख्या में फुटबॉल प्रेमी मैच के बाद जश्न मनाने के लिए इकट्ठा हुए थे।

FIFA World Cup 2026 1

मुस्कुराते हुए महिला ने आकर किया किस

दक्षिण कोरियाई चैनल का यह पत्रकार इसी भीड़ के बीच से सीधे कैमरे के सामने लाइव रिपोर्टिंग कर रहा था और स्टूडियो में बैठे एंकर्स को वहां के माहौल की जानकारी दे रहा था। पत्रकार पूरी तरह से अपनी रिपोर्ट पर फोकस था, तभी अचानक पीछे से एक युवा महिला फैन दौड़ती हुई आई। इससे पहले कि रिपोर्टर कुछ समझ पाता उस महिला ने उसके गाल पर एक 'किस' किया और तुरंत मुस्कुराते हुए भीड़ में गायब हो गई।

चौंक गए रिपोर्टर, लेकिन नहीं खोया आपा

इस अचानक हुए घटना से रिपोर्टर पूरी तरह से अवाक रह गया। वह कुछ सेकंड के लिए रुका, कैमरे के सामने थोड़ा मुस्कुराया और तुरंत खुद को संभालते हुए वापस अपनी रिपोर्टिंग पूरी करने लगा। चेहरे पर आई अचरज भरी मुस्कान के बावजूद उसने अपने शब्दों और बॉडी लैंग्वेज पर नियंत्रण रखा और एक पेशेवर पत्रकार की तरह बिना किसी बाधा के अपना लाइव बुलेटिन पूरा किया।

सोशल मीडिया पर मिले करोड़ों व्यूज

इंटरनेट पर यह वीडियो आते ही वायरल हो गया और कुछ ही घंटों में इसे लाखों-करोड़ों लोगों ने देखा और शेयर किया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स इस वीडियो पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। अधिकांश खेल फैंस और दर्शकों ने पत्रकार की जमकर सराहना की है कि उसने इतनी अप्रत्याशित स्थिति में भी अपना काम नहीं रोका और मर्यादा बनाए रखी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+