घरवाली का टाइम बैक, बाहर वाली देगी हार्ट अटैक

extra marital
दिल फेंक और आशिक मिजाज लोगों के लिए बुरी खबर है। ऐसे लोगों की जान खतरे में है। बीवी के रहते कहीं और गल बहिंयां कर दिल लगाने वालों को कभी भी दिल का दौरा पड़ सकता है। आपको बता दें की इटली के अनुसंधानकर्ताओं ने बेवफाई और इसके असर को लेकर एक अध्ययन किया और फिर जो नतीजे सामने आये वो चौकाने वाले थे शोधकर्ता इस नतीजे पर पर पहुंचे कि किसी का दिल तोड़ कर कहीं और दिल लगाने की कोशिश खुद आपके दिल पर भारी पड़ सकती है।

शोध में ये तथ्य सामने आया है कि अपनी बीवी के साथ रहने के मुकाबले ‘बाहरवालियों’ के साथ रहने के दौरान दिल का दौरा पड़ने और नतीजतन मौत की घटनाएं ज्यादा हुईं हैं। समाचार पत्र ‘डेली मेल’ में प्रकाशित खबर के मुताबिक शोधकर्ताअपने शोध में इसका कोई एक विशेष कारण नहीं तलाश पाए, लेकिन उन्होंने कई वजहों का उल्लेख जरूर किया है। मसलन, जब कोई व्यक्ति अपनी बीवी से बेवफाई करके कहीं और नैन मटक्का करते हुए दिल्लगी करता है तो वह अंदर से खुद को कसूरवार ठहराता रहता है जिसका असर सीधे उसके दिल पर होता है।

आपको बताते चलें कि ‘यूनिवर्सिटी ऑफ फ्लोरेंस’ के शोधकर्ताओं ने बेवफाई, विवाहेतर संबंधों और पुरुषों के व्यवहार तथा इनके प्रभावों को लेकर अध्ययन किया है।
इस अनुसंधान में चौंकाने वाले कई तरह के तथ्य पेश किए गए हैं। एक विश्लेषण के मुताबिक जब कोई व्यक्ति अपने घर में बीवी के साथ बहुत निजी पल व्यतीत करता है तो दिल का दौरा पड़ने की आशंका बहुत कम होती है। इसके उलट जब वह बाहर किसी प्रेमिका साथ चोरी-चुपके निजी पल व्यतीत कर रहा होता है तो उसके दिल पर जोखिम बढ़ जाता है।

तो इस खबर को पढने के बाद एक बात तो साफ है की ऐसा करके जहां एक तरफ आप अपने संबंधों को खराब कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ आप अपनी सेहत से खिलवाड़ भी कर रहे हैं। अगर आपकी घरवाली के अलावा आपका सम्बन्ध बाहरवाली से है, तो आप आज से ही उस बाहरवाली से तौबा कर लें। कहीं ऐसा न हो किसी के दिल से खेलते हुए आपका अपना ही दिल आप को धोखा न दे दें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+