थ्री डी एनीमेशन व ग्राफिक्स की बढ़ी डिमांड

Animation
अभिनेता शाहरूख खान की 3 डी एनीमेशन फिल्म रॉ वन की कामयाबी के बाद बॉलीवुड में हॉलीवुड की तर्ज पर थ्री डी एनीमेशन व ग्राफिक्स की डिमांड काफी तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में युवाओं का थ्री डी एनीमेशन व ग्राफिक्स कोर्स की ओर रूझान बढऩा स्वाभाविक है।

टैक्नोलॉजी को जानने की ललक व रोजगार के अवसर खोलने वाले इस कोर्स को करवाने वाले देश भर में कई प्राईवेट इंस्टीट्यूट कार्यरत हैं। ऐसा ही एक इंस्टीट्यूट है गुरूकुल विद्यापीठ।

चंडीगढ़ में मौजूद इस इंस्टीट्यूट में थ्री डी एनीमेशन व ग्राफिक्स की शुरूआत हो चुकी है। सिरसा में एक प्रेसवार्ता के दौरान इंस्टीट्यूट के प्रोजेक्ट कोआर्डिनेटर मोहित गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि एआईसीटीई से मान्यता प्राप्त गुरूकुल विद्यापीठ इंजीनियरिंग एवं तकनीकी संस्थान, बनूड नार्थ रिजन में ऐसा पहला संस्थान है जिसमें इस प्रकार का कोर्स शुरू होने जा रहा है।

एनिमेशन के क्षेत्र में प्रशिक्षित युवाओं की बढ़ती डिमांड के कारण उनके संस्थान ने यह कोर्स शुरू किया है। उन्होंने कहा कि थ्री डी एनिमेशन कोर्स करने के लिए छात्रों को डिजिटल उपकरण प्रदान करवाए जाएंगे इसके अलावा उन्हें थ्री डी डायनेमिक तकनीक भी प्रदान की जाएगी।

इसमें विशेषज्ञों द्वारा लाइव एक्शन, विजुअल इफैक्ट्स जोकि आजकल फिल्मों में प्रयोग की जाती है के बारे में बताया जाएगा। उन्होंने कहा कि टीवी पर आने वाले कार्टून चैनलों में भी थ्री इनीमेशन एवं ग्राफिक्स का प्रयोग होता है। पंजाब में आने वाले समय में थ्री एनीमेशन फिल्मों के सुनहरा दौर आने का दावा करते हुए मोहित गुप्ता ने कहा कि उनके संस्थान ने फिलहाल इस कोर्स के लिए 60 सीटें रखी हैं।

उन्होंने बताया कि आज के दौर में बी.टेक कोर्स के साथ थ्री डी एनीमेशन कोर्स करने पर छात्रों को संस्थान में आकर कंपनियां नौकरी पर ले रही हैं। इस कोर्स को करने के बाद शत प्रतिशत जॉब की गारंटी है। कोर्स के विषय में अधिक जानकारी के लिए हमारे पाठक www.gurukul.cc पर लॉग इन कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+