ब्लू फिल्म दिखाकर शिक्षक ने की यौन उत्पीड़न की कोशिश

प्राप्त जानकारी के अनुसार 40 वर्षीय केशव नामक शिक्षक बीती रात एक शादी समारोह में गया था। शादी में चार बच्चों को वह फिल्म दिखाने का झांसा देकर घर ले गया। शिक्षक ने बच्चों को घर लाकर टीवी पर गंदी फिल्म लगा दी और उनमें से दो के साथ अप्राकृतिक दुराचार का प्रयास किया। शिक्षक की हरकतों को देखकर दो बच्चे उसके घर से भाग निकले और इस बात की जानकारी घर वालों को दी।
इसके बाद अन्य बच्चों के घर वाले भी केशव के घर पहुंच गये और उसकी जमकर धुनाई कर दी। लोगों ने केशव को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को ले देकर छोड़ दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी शिक्षक के खिलाफ अभिभावकों ने तहरीर नहीं दी थी, इसलिए उसे छोड़ दिया गया। सोमवार को कोतवाल संतोष सिंह को अभिभावकों ने तहरीर दी है।












Click it and Unblock the Notifications