अब जोड़ा जाएगा नेताओं का चुनावी खर्च

प्रत्याशियों की स्वघोषित सम्पत्तियों की आयकर विभाग और प्रर्वतन निदेशालय (ईडी) ने समीक्षा शुरु कर दी है। नेताओं द्वारा घोषित की गयी सम्पत्ति की जांच शुरू हो रही है। अधिकारियों का कहना है कि यदि निर्धारित सीमा और खर्च की गयी रकम में अन्तर पाया गया गया तो नेताओं की सदस्यता तक खत्म की जा सकती है।
राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी उमेश सिन्हा के मुताबिक चुनाव के समय प्रत्याशियों द्वारा दिए गए हलफनामों को जांच एजेंसियों को सौंप दिया गया है। समीक्षा में गलत पाये गये लोगों के संदर्भ में यदि जांच एजेंसियों ने संस्तुति की तो इनकी सदस्यता भी जा सकती है।
उन्होंने कहा कि आयकर विभाग इस बात का अध्ययन कर रहा है कि प्रत्याशियों ने आय का जो विवरण दिया है उस पर बीते वर्षों में आयकर रिर्टन जमा करने की क्या स्थिति रही। स पत्ति सही घोषित की गयी है या नहीं।
श्री सिन्हा ने बताया कि प्रत्याशियों के खर्चों के विवरण की जांच हो रही है। ईडी आय के माध्यमों पर निगाह गड़ाये हुए है। स पत्तियों का गलत विवरण देने के दोषियों से आयकर विभाग जुर्माना वसूलेगा और ईडी कार्रवाई करेगा।
उन्होंने बताया कि यदि दोनो संस्थाएं दोषी पाए गये प्रत्याशियों के विरुद्व कार्रवाई की संस्तुति करती है तो आयोग उनकी सदस्यता निरस्त कर सकता है या फिर आगामी चुनाव लडऩे पर प्रतिबन्ध तक लगा सकता है। श्री सिन्हा ने कहा कि परिस्थितियां जिस प्रकार बन रही हैं उसमें अनुशासन उनकी प्राथमिकता में है। उन्होंने कहा कि चुनाव में गलत विवरण देने वालों को कतई बक्शा नहीं जायेगा और दोषी पाये जाने पर ठोस कार्रवाई की जायेगी।
-
वर्ल्ड कप जीत के बाद ट्रेन से घर पहुंचा भारतीय क्रिकेटर, टिकट चेक में लगभग पकड़ा गया, बीवी ने झूठ बोल बचाया -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में मौसम का डबल अटैक! अगले 72 घंटों में आने वाला है नया संकट, IMD का अलर्ट -
Rahul Gandhi Wedding Visit: कौन है दुल्हन तनु, जिसकी शादी में पहुंचे राहुल गांधी? तोहफे में क्या-क्या दिया? -
Gold Rate Today: जंग के बीच भारत में लगातार सस्ता हो रहा सोना, इतना गिरा भाव, अब क्या है 22k, 18K गोल्ड का रेट -
Balen Shah Caste: पिता मधेशी और मां पहाड़ी, आखिर किस जाति से हैं बालेन शाह, इंटरनेट पर क्यों हो रहा विवाद? -
धोनी ने उड़ाया मजाक, तो अब आया गौतम गंभीर का बेबाक जवाब, हेड कोच ने किया कभी नहीं हंसने का खुलासा -
Hansika Motwani Divorce: 4 साल में ही इन 4 गलतियों से टूटी हंसिका की शादी? कितनी Alimony मिली-कितने बच्चे? -
Love Story: IFS की ट्रेनिंग के दौरान हिंदू लड़की को दिल दे बैठे थे Hardeep Puri, शादी लिए मिली थी धमकी -
जीत के बाद भी टीम इंडिया से वापस ली जाएगी T20 World Cup की ट्रॉफी? सामने आई बड़ी वजह, फैंस हैरान -
Kim Yo Jong Profile: किम जोंग उन की ‘सबसे ताकतवर बहन’ कौन? ईरान जंग के बीच अमेरिका को खुली धमकी, दुनिया अलर्ट -
Essential Commodities Act: क्या है ECA? ईरान-इजराइल तनाव के बीच भारत में क्यों हुआ लागू -
LPG Gas Price Today: आज आपके शहर में कितने बढ़े एलपीजी गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें कीमत












Click it and Unblock the Notifications