Vladimir Putin Religion: किस धर्म को मानते हैं व्लादिमीर पुतिन? क्या है उनकी जाति? क्यों लगाते हैं डुबकी?

Vladimir Putin Caste: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपनी सीक्रेट लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बने रहते हैं। कोई उनके परिवार के बारे में जानना चाहता है, कोई उनकी संपत्ति और कोई उनकी गर्लफ्रैंड की तलाश करता रहता है। हालांकि उनके बारे में खुलासा करने वालों को अक्सर इसकी कीमत अपनी जान देकर भी चुकानी पड़ी है। वहीं एक और बार अब ये बहस छिड़ गई है कि व्लादिमीर पुतिन आखिर किस धर्म में विश्वास रखते हैं और उसको मानते हैं?

क्या है पुतिन का धर्म?

व्लादिमीर पुतिन खुद को एक रूसी रूढ़िवादी ईसाई (Russian Orthodox Christian) के रूप में रीप्रजेंट करते हैं। हालांकि कानूनी तौर पर रूस एक सेक्युलर देश है, लेकिन पुतिन को अक्सर चर्च की बड़ी प्रार्थनाओं और सीनियर पादरियों के साथ स्पॉट किया जाता है। पॉलिटिकल एक्सपर्ट्स और एनालिस्ट्स का मानना है कि पुतिन का यह सार्वजनिक धार्मिक रूप सिर्फ पर्सनल आस्था नही है, बल्कि इसके पीछे आध्यात्मिक और राजनीतिक दोनों ही मकसद छिपे हैं।

Vladimir Putin Caste

यह पूरी तरह से रूसी राष्ट्रवाद (Russian nationalism) और देश की सरकारी विचारधारा से जुड़ा हुआ है। ईसाई में भी तीन खेमे होते हैं- Catholic (वेटिकन सिटी के पोप में भी आस्था रखने वाले), Orthodox (रूढ़िवादी और कट्टर) और Protestants (ये मूर्ति पूजा और कर्मकांडों से दूर रहकर बाइबल के पाठों पर आधारित होते हैं।) इस हिसाब से आप ऑर्थोडॉक्स को पुतिन की जाति कह सकते हैं।

2022 में पानी में डुबकी और क्रॉस बनाना

क्या आपको 2022 में व्लादिमीर पुतिन की बर्फीले पानी में डुबकी लगाने वाली तस्वीरें याद हैं? वे तस्वीरें सिर्फ एक पब्लिसिटी स्टंट नहीं थीं, बल्कि एक गहरी और पुरानी परंपरा का हिस्सा थीं। 19 जनवरी 2022 को रूसी राष्ट्रपति ने मॉस्को के पास एक रिज़र्वोयार में डुबकी लगाई थी। उस समय वहां का तापमान लगभग -10°C (14°F) था, जो किसी को भी जमा दे। पुतिन ने केवल शॉर्ट्स पहने हुए थे और पानी में गोता लगाने से पहले और बाद में उन्होने ईसाई धर्म के अनुसार क्रॉस का साइन बनाया, जिससे धार्मिक परंपरा का पालन हो सके।

पुतिन की आस्था बनाम रूस के कानून

व्लादिमीर पुतिन के रूढ़िवादी ईसाई विचारों का असर सीधे तौर पर रूस की डोमेस्टिक पॉलिसीज पर दिखता है। उन्होंने रूसी रूढ़िवादी चर्च (ROC) के साथ मिलकर पारंपरिक पारिवारिक मूल्यों, सामाजिक एकता और देश की स्थिरता को काफी बढ़ावा दिया है। सोवियत काल में जहां धर्म और चर्च को पूरी तरह से दबा दिया गया था, वहीं पुतिन ने इसके बिल्कुल उलट रास्ता चुना। वह चर्च के बड़े कार्यक्रमों में जाते हैं, इस संस्था के विकास के लिए सरकारी फंड देते हैं और सेना के हथियारों के साथ-साथ इक्विपमेंट्स को आशीर्वाद दिलाने जैसे इवेंट्स में भी पादरियों को शामिल करते हैं।

पश्चिमी देशों से कितना अलग है पुतिन का धार्मिक विश्वास?

पुतिन की नीतियां मुख्य रूप से कंजर्वेटिव फैमिली स्ट्रक्चर, पश्चिमी उदारवाद के रिजेक्शन और सख्त एंटी-LGBTQ नियमों पर टिकी हुई हैं। रूसी रूढ़िवादी चर्च ने भी पुतिन के इन फैसलों का पूरा सपोर्ट किया है और इन्हें पारंपरिक मूल्यों की रक्षा के तौर पर जायज ठहराया है। पुतिन अक्सर पश्चिमी देशों के कथित मोरल डिक्लाइन के खिलाफ जनता का सपोर्ट हासिल करने के लिए धार्मिक भाषा का इस्तेमाल करते हैं। इससे उन्हें घरेलू राजनीति में अपनी पकड़ मजबूत करने और खुद को सही साबित करने में बड़ी मदद मिलती है, जिससे उनका जनाधार बना रहता है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+