शुभमन गिल के खेलने पर संकट के बादल, BCCI की चुप्पी से गहराया शक, दूसरे ODI से बाहर हुए तो कौन होगा कप्तान?

Shubman Gill: टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में धमाकेदार अंदाज में जीत दर्ज करते हुए तहलका मचा दिया और टी20 सीरीज में हार का बदला भी ले लिया। सीरीज में फ़िलहाल दो मुकाबले और बचे हुए हैं। इस बीच शुभमन गिल को लेकर संशय बना हुआ है। वह एजबेस्टन में बैटिंग करते हुए मैदान छोड़ गए थे।

शुभमन गिल 80 के स्कोर पर बाहर चले गए थे, इसके बाद से उनको लेकर कोई खबर नहीं है। उनकी इंजरी के बारे में भी अपडेट नहीं आया है। हेमस्ट्रिंग या मसल में खिंचाव आदि कोई खबर नहीं आई। बीसीसीआई की तरफ से भी अभी तक कुछ नहीं कहा गया।

Shubman Gill

वॉशिंगटन सुंदर से इस बारे में जब ब्रॉडकास्ट में पूछा गया, तो उन्होंने भी कोई जवाब नहीं दिया। वह भी गिल की चोट को लेकर अनजान हैं। अगर मामला ठीक होता, तो शायद अब तक कोई न कोई खाबर आ जाती। ऐसा लग रहा है कि कुछ तो सीरियस है।

गिल के खेलने का रास्ता मुश्किल

बीसीसीआई की चुप्पी से यही समझा जा सकता है कि गिल के खेलने पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ग्राउंड से जब वह बाहर जा रहे थे, तब उनकी स्थिति से ऐसा लग रहा था कि इंजरी ज्यादा है। वह लंगड़ा रहे थे। ऐसे में पूरी तरह से एक दिन में ठीक होना मुश्किल लग रहा है।

80 रनों पर खेलते मैदान क्यों छोड़ गए शुभमन गिल? लाइव मैच से जाने का कारण आया सामने
80 रनों पर खेलते मैदान क्यों छोड़ गए शुभमन गिल? लाइव मैच से जाने का कारण आया सामने

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे मैच के लिए बस एक ही दिन का समय है। गुरुवार को फिर से मुकाबला होना है। तब तक गिल फिट होंगे, तभी खेल पाएंगे। ऐसा नहीं होने पर वह मुकाबले से बाहर हो सकते हैं और टीम इंडिया के लिए यह एक बड़ा झटका साबित होगा क्योंकि गिल ने पहले मैच में 80 रन जड़े हैं और वह पिछले काफी समय से धाकड़ फॉर्म में हैं।

भारत-इंग्लैंड मैच में धोनी ने कानों में कौन सी मशीन पहनी? क्या है यह डिवाइस और कितनी है कीमत?
भारत-इंग्लैंड मैच में धोनी ने कानों में कौन सी मशीन पहनी? क्या है यह डिवाइस और कितनी है कीमत?

बाहर हुए गिल तो कौन होगा भारत का कप्तान?

गिल अगर बाहर हो जाते हैं तो सीनियर खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली के हाथों में टीम की कमान नही होगी। उनकी जगह एक युवा को ही जिम्मा मिलने वाला है। श्रेयस अय्यर को टीम की कप्तानी करने का मौका मिलेगा। वह इस समय टीम इंडिया के उपकप्तान हैं। श्रेयस अय्यर इंग्लैंड में भारत की टी20 टीम के कप्तान थे।

IND vs ENG: इंग्लैंड दौरे पर भारत की पहली जीत, घुर में घुसकर की बुरी तरह कुटाई
IND vs ENG: इंग्लैंड दौरे पर भारत की पहली जीत, घुर में घुसकर की बुरी तरह कुटाई
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+