Thailand Visa Free Entry: इंडियंस के लिए थाईलैंड का बड़ा फैसला, 30 दिनों तक बिना वीजा घूम सकेंगे बस एक शर्त पर
Thailand VISA Free Entry: भारतीय पर्यटकों के लिए थाईलैंड सरकार ने एक बार फिर बड़ा यू-टर्न लिया है। पिछले दिनों बैन की खबरों के बाद अब पर्यटकों के लिए Thailand VISA Free एंट्री को फिर से हरी झंडी दे दी गई है। दरअसल, अवैध रूप से व्यापार करने वालों पर नकेल कसने के लिए थाईलैंड ने भारतीयों की नो वीजा एंट्री को रोकने का प्रस्ताव तैयार किया था, जिससे पर्यटन बाजार में भारी कन्फ्यूजन फैल गया। लेकिन सैलानियों की संख्या में आई भारी गिरावट और राजस्व के नुकसान को देखते हुए सरकार को घुटने टेकने पड़े हैं।
थाईलैंड के पर्यटन मंत्रालय द्वारा कैबिनेट बैठक के बाद जारी आधिकारिक बयान के अनुसार भारतीय यात्रियों के लिए 30 दिनों की वीजा-फ्री एंट्री को मंजूरी दे दी गई है। हालांकि, पहले मिलने वाली 60 दिनों की छूट अवधि को अब घटाकर आधा कर दिया गया है। सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि कुल 60 देशों के लिए यह नियम लागू किया गया है। आखिर बिना वीजा सफर करने वाले पर्यटकों पर थाई बाजारों में किस बात का डर सता रहा था और इस नई पॉलिसी के पीछे पर्यटन मंत्रालय की असली शर्त क्या है? आइए समझते हैं इस नए वीजा नियम की पूरी इनसाइड स्टोरी।

कुछ हफ्तों पहले खबर आई थी थाईलैंड भारतीयों की वीजा फ्री एंट्री पर बैन लगा दिया है। जिससे भारत में कई लोगों ने भारत की साख गिरने से जोड़कर भी पेश किया था। हालांकि जब वजह सामने आई तो पता चला कि थाई सरकार ऐसे लोगों से परेशान थी जो वीजा फ्री या वीजा ऑन अराइवल (आते ही वीजा मिलना) होने के चलते थाईलैंड पहुंचते और फिर व्यापार करने लग जाते। इससे थाईलैंड के वर्क वीजा का सिस्टम गड़बड़ा गया था और सरकार उन लोगों का रिकॉर्ड मेनटेन नहीं कर पा रही थी जो वाकई में व्यापारी हैं और थाईलैंड में व्यापार करना चाहते हैं। लेकिन थाई सरकार ने अब एक बार फिर से भारतीयों को लेकर अपना पैसला पलट दिया है।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल इसी साल मई के महीने में सरकार ने वीजा फ्री या वीजा ऑन अराइवल की कैटेगरी में से इंडियंस को हटा दिया था। जिसके बाद से थाईलैंड में अचानक टूरिस्टों की संख्या में कमी आने लगी। थाईलैंड जाने वाले लोगों में सबसे बड़ा हिस्सा भारतीयों का ही था। लेकिन वीजा फ्री एंट्री बैन होने के चलते लोगों ने दूसरे देशों का रुख करना शुरू कर दिया जहां आसानी से एंट्री मिल सके। उधर, टूरिस्टों की संख्या में गिरावट की वजह से देश के रिवेन्यु को भी नुकसान पहुंचना शुरू हुआ, जिसके बाद सरकार को मजबूरन अपना फैसला पलटना पड़ा। हालांकि सरकार ने इसमें अब एक शर्त भी जोड़ दी है।
थाईलैंड के टूरिज्म मंत्रालय ने बताई शर्त
थाईलैंड के टूरिज्म मिनिस्टर सुरासाक पांचारोनवोराकुल ने साप्ताहिक कैबिनेट मीटिंग के बाद बताया कि मई में कैबिनेट से मंजूर एक शुरुआती प्रस्ताव लागू नहीं हो पाया था, लेकिन उसने भारतीय यात्रियों के बीच भारी कन्फ्यूजन पैदा कर दिया था। इस वजह से भारत से आने वाले लोगो की संख्या घटने लगी। सुरासाक ने कहा, "कैबिनेट ने अब 30 दिनों के वीजा-फ्री एंट्री को मंजूरी दे दी है ताकि यह भारतीय पर्यटकों के ट्रैवल बिहेवियर से मैच कर सके, क्योंकि भारत थाईलैंड के लिए एक बहुत बड़ा मार्केट है। अगर भविष्य में कोई समस्या आती है, तो सरकार इसकी समीक्षा कर सकती है।" दोनो देशों के बीच हवाई यात्राएं भी प्रभावित हुई थीं। यानी शर्त ये हैं कि 60 दिन नहीं बल्कि अब सिर्फ 30 दिन थाईलैंड में बिना वीजा रह सकेंगे।
सिर्फ भारत ही नहीं 93 देशों पर की थी कार्रवाई
थाईलैंड आने वाले विदेशी पर्यटकों में भारतीय टूरिस्ट्स इस साल चीन और मलेशिया के बाद तीसरे सबसे बड़े ग्रुप हैं। फिलहाल उन्हें 60 दिनों तक बिना वीजा रहने की अनुमति मिली हुई थी। लेकिन मई में थाईलैंड ने 93 देशों और क्षेत्रों के लिए वीजा-फ्री एंट्री को खत्म करने का ऐलान किया था, जिसके बाद यह 60 दिनों वाली सुविधा खत्म होने वाली थी। उस पुराने प्रस्ताव के तहत थाईलैंड केवल 54 देशों को ही 30 दिनों की वीजा छूट देने वाला था, जिस्के कारण यात्रियों ने बुकिंग कैंसिल कर दी थी।
कुल कितने देशों को दी राहत?
डिप्टी गवर्नमेंट स्पोक्सपर्सन प्लोयताले लक्समीसांगचान के मुताबिक, भारत के अलावा क्रोएशिया, बुल्गारिया, साइप्रस, माल्टा और मालदीव को भी अब 30 दिनों की वीजा-फ्री एंट्री दी जाएगी। इसके बाद अब कुल 60 देशों और क्षेत्रों को यह सुविधा मिल सकेगी। इस नए प्लान में अब यूरोपीय संघ (EU) के सभी 27 सदस्य देश शामिल हो चुके हैं। प्लोयताले ने बताया कि इससे थाई पासपोर्ट होल्डर्स के लिए शेंगेन वीजा छूट (Schengen visa exemptions) को लेकर चल रही बातचीत में थाईलैंड को मदद मिल सकती है, जिस्से द्विपक्षीय संबंध बेहतर होंगे।
थाई बाजारों में किस बात का डर?
प्रधानमंत्री अनुतिन चार्नविराकुल की नई कंजर्वेटिव सरकार उन विदेशियों पर लगाम कसने की तैयारी में है जो वीजा-फ्री पॉलिसी का गलत फायदा उठाकर गैर-कानूनी गतिविधियों और ट्रांसनेशनल स्कैम को अंजाम देते हैं। इसके साथ ही सरकार स्थानीय कारोबारियों की चिंताओं को भी दूर कर रही है, जिनका मानना है कि गलत वीजा पर आने वाले विजिटर्स उनके रोजगार को प्रभावित कर रहे हैं, जिस्के कारण स्थानीय बाजार में असंतोष बढ़ रहा था।
नो टूरिज्म- नो इकोनॉमी
टूरिज्म इंडस्ट्री थाईलैंड की इकोनॉमी का एक मुख्य इंजन है। पिछले साल थाईलैंड में 33 मिलियन (3 करोड़ 30 लाख) विदेशी टूरिस्ट्स आए थे, जिससे देश को लगभग $50 बिलियन की कमाई हुई थी। अगर इस साल की बात करें, तो 4 जुलाई तक थाईलैंड 16 मिलियन से ज्यादा पर्यटकों का स्वागत कर चुका है, और नए नियमों से यह संख्या और बढ़ने की उम्मीद है, जिस्से राजस्व में बढ़ोतरी होगी।


Click it and Unblock the Notifications
