Rishabh Pant को डेट कर रही हैं 33 साल की ये फेमस एक्ट्रेस? कैसे शुरू हुआ अफेयर? Instagram ने सामने रखा ऐसा सच

Rishabh Pant and Mrunal Thakur Affair: बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्मों तक अपनी दमदार एक्टिंग से धूम मचा रहीं एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। दरअसल उनके नए रिलेशनशिप को लेकर तरह तरह की बातें की जा रही हैं। कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि मृणाल ठाकुर साउथ के फेमस एक्टर धनुष (Dhanush) को डेट कर रही थीं। हालांकि मृणाल और धनुष ने इस बात से साफ इनकार किया था। वहीं अब खबर आ रही है कि मृणाल ठाकुर इन दिनों एक स्टार क्रिकेटर को डेट कर रही हैं।

मृणाल ठाकुर का करियर और लव अफेयर
कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकीं मृणाल ठाकुर ने अपने करियर की शुरुआत टीवी शोज से की थी। इसके बाद उन्होंने फिल्मों का रुख किया और बड़े पर्दे पर काम करने लगीं। उन्होंने हनु राघवपुडी की फिल्म 'सीताराम' में सीता का किरदार निभाया था। इस फिल्म से उन्हें काफी पॉपुलैरिटी मिली है।

Rishabh Pant

भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत को डेट कर रही हैं मृणाल ठाकुर?

इसी बीच खबर आ रही है कि मृणाल ठाकुर का धनुष से ब्रेकअप हो गया है और अब उनका एक मशहूर स्टार क्रिकेटर के साथ लव अफेयर चल रहा है। दावा किया जा रहा है कि वो क्रिकेटर कोई और नहीं बल्कि भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत हैं। आपको बता दें कि ऋषभ पंत और मृणाल ठाकुर एक-दूसरे को इंस्टाग्राम अकाउंट पर फॉलो करते हैं।

'आपने कमर कहां से बनवाई?' Pawan Kalyan की 29 साल की हीरोइन का ऐसा वीडियो वायरल, देखते ही बढ़ गए फॉलोअर्स
'आपने कमर कहां से बनवाई?' Pawan Kalyan की 29 साल की हीरोइन का ऐसा वीडियो वायरल, देखते ही बढ़ गए फॉलोअर्स

इंस्टाग्राम से सच आया सामने

-इस क्रेजी खबर के इंटरनेट पर वायरल होते ही लोग हैरान हो गए हैं। लोग ऋषभ पंत और मृणाल ठाकुर को लेकर गूगल पर कई तरह की बातें सर्च कर रहे हैं। आपको बता दें कि क्रिकेटर ऋषभ पंत सिर्फ दो औरतों को इंस्टाग्राम पर फॉलो कर रहे हैं। ध्यान देने वाली बात ये है कि इनमें से एक उनकी बहन हैं और दूसरी एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर हैं।

-लोगों का कहना है कि देश में कई हीरोइनें है तो फिर ऋषभ पंत सिर्फ मृणाल ठाकुर को ही क्यों फॉलो कर रहे हैं। लोग सोशल मीडिया पर ये सवाल उठा रहे हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों के बीच कुछ तो जरूर चल रहा है। हालांकि अभी तक ऋषभ पंत और मृणाल ठाकुर ने इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

क्या धनुष के साथ हुआ मृणाल का ब्रेकअप?

आपको बता दें कि पिछले कुछ समय से मृणाल ठाकुर के बारे में हर दिन कोई न कोई खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हाल ही में पता चला था कि मृणाल ठाकुर का साउथ के सुपरस्टार धनुष के साथ अफेयर चल रहा था और वह शादी भी करने वाली थे। हालांकि एक्ट्रेस ने कई मौकों पर कहा था कि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। फिलहाल ऋषभ पंत के साथ मृमाल ठाकुर का नाम जोड़ा जा रहा है।

33 साल की इस खूबसूरत एक्ट्रेस ने पैसों के लिए खुद को बेचा, फिर शरीर पर लगे कीड़े, AIDS से हुई दर्दनाक मौत
33 साल की इस खूबसूरत एक्ट्रेस ने पैसों के लिए खुद को बेचा, फिर शरीर पर लगे कीड़े, AIDS से हुई दर्दनाक मौत

मृणाल ठाकुर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

जानकारी के अनुसार मृणाल ठाकुर फिल्म 'डकैत' में नजर आई थीं, जो कि सुपरहिट मूवी साबित हुई थी। इस फिल्म में मृणाल ठाकुर को एक यादगार रोल में देखा गया था, जिसमें हीरो के तौर पर अदिवी शेष दिखाई दिए थे। वहीं साल 2026 में उन्होंने बॉलीवुड फिल्म 'हे जवानी तो इश्क होना है' से धूम मचा दी थी। फिलहाल, मृणाल ठाकुर आइकॉन स्टार अल्लू अर्जुन के साथ फिल्म 'राका' में भी नजर आने वाली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+