पाक: सरकार के सहयोगियों का सरेआम किया सिर कलम

murder
इस्लामाबाद। दुनिया में आतंकवाद की आग लगाने वाला पाकिस्‍तान, आज खुद इसकी आग में झुलसता नजर आ रहा है। पाकिस्तान के अशांत खैबर कबाइली इलाके में उग्रवादियों ने अपने सात पूर्व सहयोगियों को मौत के घाट उतार दिया। सजा देने का यह तरीका दर्द से भी दर्दनाक था। बीच चौराहे पर सरेआम सर कलम कर दिया गया।

उग्रवादियों ने अपने सात सहयोगियों को मौत के घाट उतार दिया क्‍योंकि ये पूर्व सदस्य संगठन से अलग हो गए थे और उन्होंने सरकार का समर्थन करना शुरू कर दिया था। बारा इलाके के स्पीन काबर चौक में भीड़ के सामने उग्रवादियों ने लश्कर ए इस्लाम के पूर्व कमांडर हजरत खान समेत चार सहयोगियों का सिर धड़ से अलग कर दिया।

इसी स्थान पर खान के तीन और साथियों की गोली मारकर हत्‍या कर दी गयी। पूर्व आतंकवादी कमांडर हजरत खान का छह अन्य लोगों के साथ मंगलवार को अपहरण कर लिया गया था। सूत्रों ने बताया कि खान ने दो महीने पहले सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था और वह प्रतिबंधित लश्कर ए इस्लाम के खिलाफ सेना के अभियान का सक्रियता से समर्थन कर रहे थे।

हथियार डालने से पहले खान सुरक्षा बलों पर हुए कई हमलों तथा फिरौती के लिए अपहरणों के मामलों से जुड़े हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+