दूसरी लड़की को अपनाकर पहला प्यार भुलाओ: श्री श्री

सैकड़ों छात्रों ने आध्यात्मिक गुरु का गर्मजोशी से स्वागत किया। लाहौर के कालेज में संबोधन के साथ उनकी तीन दिन की निजी पाकिस्तान यात्रा शुरू हो गई। रवि शंकर के पहुंचने से एक घंटे पहले ही हाल खचाखच भर गया था। छात्र और शिक्षक उन्हें सुनने के लिए बेसब्री से उनका इंतजार कर रहे थे। मंच पर आकर रवि शंकर ने कहा कि मैं आपके इस उत्साह को देखकर प्रसन्न हूं। आप जीवन में इस उर्जा के साथ अद्भुत कर सकते हैं।
इस उत्साह को कभी खोने मत देना। उन्होंने छात्रों से पूछा कि वे उनसे किस बारे में संबोधन चाहते हैं। इस पर हाल में एक सुर में आवाज गूंज उठी-प्रेम , शांति , सहनशीलता। आध्यात्मिक गुरु ने छात्रों से कहा कि वे सच की ताकत को समझें। उन्होंने कहा कि आप एक झूठ बोलते हैं और खुद की शक्ति खो देते हैं। उन्होंने छात्रों को बताया कि गुस्से पर कैसे काबू पाया जाए और पढ़ाई पर कैसे ध्यान केंद्रित किया जाए।












Click it and Unblock the Notifications