बढ़ती उम्र सीखाती है खुश रहना और जिंदगी से लड़ना

Happy_Old_Man
कहते हैं उम्र बढने के साथ लोगों में गंभीरता आने लगती है, जिंदगी के अनुभव भी लोगों को बहुत कुछ सीखा जाते हैं तो यह गलत नहीं है, उम्र बढ़ने के साथ लोगों के अंदर सकारात्मक रवैया पैदा होने लगता है. वो अपनी गल्तियों से सीखना शुरू कर देते हैं इसलिए बढ़ती उम्र के लोगों में खुश होने का गुण पैदा हो जाता है। यह कहना हमारा नहीं बल्कि एक शोध का है।

वारविक यूनिवर्सिटी की ओर से कराये गये इस शोध से पुरानी धारणा गलत साबित होती है कि बुढ़ापे में लोग सठिया जाते हैं और चिड़चिड़े हो जाते हैं। यह शोध अमेरिका और ब्रिटेन में दस हजार से अधिक लोगों पर किया गया है। जिसमें कहा गया है कि उम्र बढ़ने के साथ शारीरिक क्षमताएं तो कम होती है लेकिन मानसिक संतुष्टि में वृद्धि होती जाती है जिसके चलते लोग ज्यादा खुश हो जाते हैं।

इस अध्ययन में कहा गया है कि खुशी का पैमाना एक यू का आकार बनाता है जिसका अर्थ है कि करीब 45 साल की उम्र में यह सबसे कम रहता है और उसके बाद ऊपर की ओर चढ़ना शुरू कर देता है। यही कारण है कि बढ़ती उम्र के लोग छोटी-छोटी बातों से परेशान नहीं होते हैं और छोटी-छोटी खुशियों से खुश हो जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+