GT vs RR: गिल के शतक ने तोड़ा राजस्थान रॉयल्स का दिल, आरसीबी और गुजरात के बीच होगा IPL फाइनल

GT vs RR: गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए इस बेहद महत्वपूर्ण क्वालीफायर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। राजस्थान के बल्लेबाजों ने इस फैसले को बिल्कुल सही साबित करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 214 रनों का विशाल और चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा कर दिया। शुभमन गिल के शतक ने राजस्थान का काम खराब कर दिया और गुजरात को फाइनल में पहुंचा दिया। गुजरात और आरसीबी के बीच रविवार को फाइनल होगा। गुजरात ने तीसरी बार फाइनल में जगह बनाई है।

टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत बेहद खराब और निराशाजनक रही। टीम के स्टार ओपनर यशस्वी जायसवाल मैच के शुरुआती पलों में ही दबाव में आ गए। वह सिर्फ 2 गेंदें खेलकर 1 रन के निजी स्कोर पर मोहम्मद सिराज की गेंद पर प्रसिद्ध कृष्णा को कैच दे बैठे।

gt vs rr

सूर्यवंशी का आया तूफ़ान

जुरेल भी सस्ते में आउट हो गए इसके बाद युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने मोर्चा संभाला और मैदान के चारों तरफ चौके-छक्कों की बरसात कर दी। उन्होंने महज 47 गेंदों पर 8 चौकों और 7 शानदार छक्कों की मदद से 96 रनों की विस्फोटक पारी खेली, हालांकि वह अपने शतक से चूक गए।

कप्तान रियान पराग 11 रन और दासुन शनाका महज 3 रन बनाकर जेसन होल्डर की गेंदों पर पवेलियन लौट गए। शुरुआती दो विकेट गिरने के बाद सीनियर ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने मैदान पर जबरदस्त समझदारी और धैर्य का प्रदर्शन किया। जडेजा ने सूझबूझ से बल्लेबाजी करते हुए एक छोर संभाले रखा और 35 गेंदों में 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 45 रनों की नाबाद पारी खेली।

फरेरा ने राशिद को धोया

मैच के आखिरी ओवरों में डोनोवन फरेरा ने गुजरात के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाकर रख दीं। फरेरा ने मैदान पर आते ही केवल 11 गेंदों का सामना किया और 345.45 के अविश्वसनीय स्ट्राइक रेट से 4 छक्के और 2 चौके जड़ते हुए नाबाद 38 रनों की मैच बदलने वाली पारी खेली, अंतिम ओवर में राशिद खान को उन्होंने 4 छक्के जड़े। रबाडा और होल्डर ने 2-2 विकेट झटके।

गुजरात की धमाकेदार शुरुआत

गुजरात ने जवाबी बैटिंग करते हुए तहलका मचा दिया और रॉयल्स के गेंदबाजों की धुनाई कर डाली। शुभमन गिल और सुदर्शन ने तूफानी बैटिंग करते हुए शतकीय भागीदारी कर दी। हालांकि फरेरा ने सुदर्शन का कैच छोड़ दिया था, जिनका उन्होंने फायदा उठाया। गिल ने 30 गेंदों में फिफ्टी पूरी कर ली।

गिल की शतकीय पारी

गिल अपनी फिफ्टी के बाद और तेज हो गए और 47 गेंद में सैकड़ा जमा डाला। साई सुदर्शन 32 गेंदों में 58 रनों की पारी खेल आउट हुए। उनके बाद गिल 53 गेंदों में 104 रन बना आउट हो गए। तब तक गेम गुजरात की पकड़ में आ चुका था। अंत में गुजरात ने 19वें ओवर में 3 विकेट पर 219 रन बनाकर फाइनल में जगह बनाते हुए राजस्थान रॉयल्स का सपना तोड़ दिया। बटलर ने नाबाद 9 और तेवतिया ने नाबाद 17 रन बनाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+