बुंदेलखंड में फूटी विकास के फूल की कली

Polling
लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2012 के पांचवें चरण का मतदान गुरुवार को होगा। इस चरण में फिरोजाबाद, कांशीराम नगर, एटा, मैनपुरी, इटावा, औरैया, रमाबाईनगर, कानपुर नगर, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर और महोबा की कुल 49 सीटों पर वोट डाले जायेंगे। यहां 17267 केंद्र बनाये गये हैं। इस चरण में 829 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 1.56 करोड़ मतदाता करेंगे।

देखें यूपी इलेक्‍शन का स्‍पेशल पेज

फाइनल अपडेट- बुंदेलखंड में में विकास का फूल खिलने का समय आ गया है। जी हां ललित पुर में 85 प्रतिशत मतदान और बाकी जगहों पर 60 फीसदी तक वोटिंग ने यह साफ कर दिया है कि जनता अब यहां बदलाव चाहती है। तीसरे चरण मे कुल मतदान 59 फीसदी हुआ, जिसमें कानपुर, उरई, झांसी, एटा, इटावा, आदि शामिल हैं।

3:30 बजे। तीन बजे तक 52 फीसदी मतदान हो चुका है। दोपहर तीन बजे तक हमीरपुर में 49 फीसदी, महोबा में 49 फीसदी, झांसी में 53 फीसदी और कानपुर में 44 एटा में 48 फीसदी, मैनपुरी में 45 फीसदी, औरैया में 50 फीसदी वोटिंग।

1:57 बजे: सुबह से शांतिपूर्ण ढंग से चल रहे मतदान में 1 बजे तक 38.76% वोट पड़ चुके हैं। एक बजे तक मतदान- एटा में 40 %, रमाबाई में 40%, कानपुर में 32%,हमीरपुर–40%,महोबा– 38%,औरैया-38% ।

12:52 बजे: फिरोजाबाद में शिकोहाबाद के नारायण डिग्री कॉलेज में मतदान के दौरान कांग्रेस और एसपी कार्यकर्ता आपस में भिड़े। जिसमें एक घायल। कानपुर के रेल बाजार के एक मतदान केंद्र दो पक्षों में मारपीट। पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है।

12:00 बजे: सभी 13 जिलों में 11 बजे तक 24 फीसदी मतदान हो गया है। रामाबाई नगर में 25 महोबा में 24, झांसी में 23, इटावा में 24, मैनपुरी में 22, कानपुर में 22, फिरोजाबाद में 24, कांशीरामनगर में 28, ललितपुर में 28, एटा में 33, जालौन में 25, हमीरपुर में 22 और औरेया में 22 फीसदी मतदान हुआ है।

9:30 बजे। में सपा युवराज अखिलेश ने कहा कि यूपी में केवल सपा की ही सरकार बनेगी।

सुबह 9 बजे तक मैनपुरी में 9.5 फीसदी जबकि कानपुर में 8.5, महोबा में 9 और फिरोजाबाद में 10 फीसदी वोट डाले जा चुके हैं।

9:00 बजे:कानपुर में कैबिनेट मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने कहा कि यूपी में केवल कांग्रेस की ही सरकार बनेगी वरना राष्ट्रपति शासन लागू होगा।

8:15 बजे: औरेया में वोटरों ने कहा कि वो साफ-सुथरी सरकार चाहते हैं।

8:00 बजे। मतदान का 1 घंटा पूरा। मुलायम, उमाभारती समते कई दिग्गजों की इज्जत दांव पर। लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।7:00 बजे। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लंबी कतारें मतदाताओं के उत्‍साह को दर्शा रही हैं।

क्‍या है खास-

- पूर्व मुख्‍यमंत्री कल्‍याण सिंह की असली परीक्षा इस चरण में होगी।
- बसपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी संघमित्रा मौर्य एटा के अलीगंज से खड़ी हैं।
- पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अनंत मिश्र की पत्नी बसपा प्रत्याशी शिखा तिवारी मैदान में हैं।
- मुलायम सिंह यादव की समधन उर्मिला यादव कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं।
- वर्तमान बसपा सरकार के मंत्री जयवीर सिंह मैनपुरी की करहल सीट से लड़ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+