यूपी में कांग्रेस नहीं तो लगेगा राष्ट्रपति शासन
कानपुर। आज यूपी में पांचवें दौर की वोटिंग हो रही है। जहां दिग्गजों की साख दांव पर है वहीं बड़े नेता अपने दावों से बाज नहीं आ रहे हैं। कानपुर में वोट डालने जा रहे कैबिनेट मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने दावा किया कि यूपी में केवल कांग्रेस की ही सरकार बनेंगी अगर कांग्रेस बहुमत में नहीं आती है तो प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू होगा। जिसके बाद एक नई बहस छिड़ गयी है।
सपा ने जहां इस बयान को हताशा भरा बताया है वहीं भाजपा ने इसकी खिल्ली उड़ायी है। सपा ने कहा कि यह अचार संहिता का उल्लंघन है इसलिए वो आयोग के पास जायेंगे तो वहीं बसपा ने कहा कि कांग्रेस को पता चल गया है कि उसकी चुनाव में औकात क्या रहने वाली है इसलिए वो ऊल-जूलल बयान दे रही है।
गौरतलब है कि राजनीतिक पंडितों ने ऐलान किया है कि यूपी में त्रिशंकु विधानसभा के बनने के आसार है ऐसे में सपा और कांग्रेस का गठबंधन हो सकता है लेकिन चुनावी दंगल में दोनों ही पार्टियों ने खुलकर एक-दूसरे के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है इसलिए अभी से कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।













Click it and Unblock the Notifications