यूपी मे सरकार तो केवल सपा की ही बनेगी: अखिलेश यादव
सैफई। सपा के गढ़ और मुलायम सिंह के पुस्तैनी गांव सैफई में वोट डालने पहुंचे सपा के युवराज अखिलेश यादव ने कहा कि वो पूरी तरह आश्वस्त हैं कि प्रदेश में केवल सपा की सरकार बनेंगी। यहां के लोग यानी सैफई के लोगों ने हमेशा हमारा साथ दिया है, पिछले पांच सालों से यहां विकास के नाम पर केवल जनता से धोखा किया गया है।
इसलिए लोग समझते हैं कि किन्हें वापस लाना है और किन्हें बाहर का रास्ता दिखाना है इसलिए अगर प्रदेश में किसी की सरकार बनेंगी तो वो केवल सपा ही होगी। और उन लोगों के मुंह पर तगड़ा तमाचा लगेगा जो यह कहते हैं कि सपा की साईकिल पंचर हो गयी है।
अखिलेश यादव ने कांग्रेस ने दावों पर कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है उन्होंने कहा कि इस बात का जवाब वो वक्त आने पर देंगे जब चुनावी नतीजे आयेंगे। बस मै यह ही कहना चाहता हूं कि कहीं ना कहीं कांग्रेस को अपनी स्थिति का एहसास हो गया है इसलिए वो सिरफिरे बयाने दे रही हैं। गौरतलब है कि कांग्रेस ने आज दावा किया है कि अगर यूपी में कांग्रेस नहीं तो राष्ट्रपति शासन लागू होगा।













Click it and Unblock the Notifications