पाकिस्तानी निवेश को इजाजत देगा भारत

पाकिस्तान ही एकमात्र ऐसा देश है जहां से भारत में निवेश पर अनुमति नहीं है। केंद्रीय वाणिज्य और वित्त मंत्री आनंद शर्मा के साथ आधिकारिक यात्रा पर आए एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि केंद्र सरकार प्रेमा में संशोधन के लिए अपनी प्रक्रिया तेज कर दी है। अधिकारी ने कहां कि फेमा नियमों में संशोधन के बाद पाकिस्तानी निवेश को अनुमति दी जा सकती है।
केंद्र सरकार एक अधिसूचना जारी करके इसमे संशोधन करेंगी। फेमा 2000 में लागू हुआ था। देश में सभी तरह के विदेशी विनिमय इसी के तहत होते हैं। भारतीय रिजर्व बैंक वित्त मंत्रालय की मंजूरी के बाद इसमें संशोधन कर सकता है। इसमें सरकार की रजामंदी जरूरी होती है। अनुमति मिलने के बाद पाकिस्तानी निवेश से दोनो देशों को लाभ मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications