68 प्रतिशत कर्मचारी मानते हैं कि बॉस 'खड़ूस' होता है

प्रतिभा प्रबंधन कंपनी डीडीआई की ताजा सर्वे में कहा गया है कि लगभग 68 प्रतिशत कर्मचारी सिर्फ अपने मैनेजमेंट की वजह से नौकरी बदलना चाहते हैं जबकि 34 फीसदी का मानना है कि उनका प्रबंधक को खुद अपने काम की समझ नहीं है और वो कर्मचारियों पर हॉवी होने की कोशिश करता है। केवल 40 प्रतिशत कर्मचारियों का मानना है कि उनका बॉस उनके लिए काफी अच्छा है और वो कभी भी उन्हे तंग करता है।
सर्वे में यह भी निकल कर सामने आया कि 39 प्रतिशत कर्मचारियों ने अपने बॉस के चलते जॉब छोड़ी और 55 प्रतिशत कर्मचारी बॉस के चलते ही जॉब को नमस्कार करना चाहते हैं। यह सर्वेक्षण अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, चीन, भारत, जर्मनी और दक्षिण पूर्व एशिया (मलेशिया, फिलिपींस और सिंगापुर) में किया गया। सर्वेक्षण में 1,250 कर्मचारियों की राय ली गई है।












Click it and Unblock the Notifications