बजट सत्र में हरियाणा में आएगा मजबूत लोकायुक्त बिल: संपत सिंह

Lokpal Bill
चंडीगढ। प्रदेश में लोकायुक्त के अधिकार और शक्तियां बढ़ाने की कवायद शुरू हो गई है। प्रदेश में लोकायुक्त तो है पर जांच के बाद कार्रवाई करने का अधिकार उसके पास नहीं है। लिहाजा मजबूत लोकायुक्त के लिए इस बार विधानसभा के बजट सत्र में निजी विधेयक लाया जाएगा। यह विधेयक कांग्रेस विधायक एवं पूर्व वित्त मंत्री प्रो. संपत सिंह लाने वाले हैं। प्रो. संपत सिंह ने हरियाणा लोकायुक्त विधेयक 2002 में निजी विधेयक विस अध्यक्ष कुलदीप शर्मा को भेजा है। उनकी दलील है कि कर्नाटक, बिहार, आंध्रा प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, केरल, मध्य प्रदेश, यूपी, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश में लोकायुक्तों के पास अधिकार पहले से हैं। इसी तर्ज पर हरियाणा में भी प्रभावशाली लोकायुक्त के लिए उसके अधिकार व शक्तियों में बढ़ोतरी की जानी चाहिए।

प्रो. संपत सिंह द्वारा प्रस्तावित संशोधन विधेयक में कहा गया है कि 2002 के एक्ट में लोकायुक्त के पास शक्तियां नहीं होने से लोक सेवाओं में भ्रष्टाचार को नियंत्रित करने और भ्रष्ट राजनेताओं अथवा अधिकारियों को दंडित करने का मूल मकसद ही पूरा नहीं हो पा रहा है। हरियाणा के लोकायुक्त किसी भी जांच के बाद सिर्फ कार्रवाई की सिफारिश कर सकते हैं। प्रस्ताव में कहा गया है कि एक उच्चस्तरीय चयन समिति की अनुशंसा पर राज्यपाल लोकायुक्त की नियुक्ति करे। इस चयन समिति में सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश द्वारा नामित सुप्रीम कोर्ट का एक जज, मुख्यमंत्री, विधानसभा में विपक्ष के नेता, पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश और कैग का एक प्रतिनिधि शामिल किया जाना चाहिए।

प्रस्ताव में कहा गया है कि राज्यपाल को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस की अनुशंसा पर ही लोकायुक्त को हटाने का अधिकार होना चाहिए। प्रस्ताव में कहा गया है कि गलत व्यवहार करने, लोकायुक्त द्वारा कहीं ओर से वेतन लेने, दिवालिया या मानसिक रूप से अस्वस्थ होने की दशा में ही पद से हटाया जाना चाहिए। उन्होंने लोकायुक्त के स्टाफ के खिलाफ शिकायतों की जांच के लिए एक स्वतंत्र शिकायत प्राधिकरण का गठन करने का सुझाव दिया है। कांग्रेस विधायक के इस संशोधन प्रस्ताव में खास बात यह है कि लोकायुक्त को किसी भी भ्रष्टाचार, पद के दुरुपयोग के मामले में स्वयं संज्ञान लेकर कार्रवाई करने का अधिकार दिया जाना चाहिए। साथ ही दोषी को दंडित करने का अधिकार दिए जाने की सिफारिश भी की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+