सीएम की पार्टी में परोसी गयी अश्लीलता, शर्मसार जनता

बेंगलुरू। इन दिनों कर्नाटक में खुले आम ऐसी चीज हो रही है जिन्हें सिर्फ शर्मनाक ही कहा जा सकता है। एक तरफ उसके मंत्री विधानसभा में बहस के दौरान एक अश्लील फिल्म देखते पाये जाते हैं तो दूसरी तरफ कर्नाटक सरकार की ओर से आयोजित समारोह में खुलेआम अश्लीलता का नाच होता है।

खबर है कि कर्नाटक सरकार ने सेंट मैरी आईलैंड पर तीन दिनसीय संगीत समारोह का आयोजन किया था, कहने को तो यह एक म्यूजिकल इवेंट था लेकिन ना जाने कब यह रेव पार्टी और गंदगी का शो बन गया, ये कहा नहीं जा सकता है।

कर्नाटक सरकार का वसंत जुओक आइलैंड फेस्टिवल 2012 एक रेव पार्टी में तब्दील हो गया। इस समारोह में खुले आम विदेशी पर्यटक शराब पीने लग गये, नशे और मस्ती में चूर इन विदेशी सैलानियों को यह भी होश नहीं रहा कि उनके कपड़े कहां जा रहे हैं।

और तो और संगीत की और जवानी के जोश में कई विदेशी पर्यटक वहीं पर एक-दूसरे के साथ शारीरिक संबंध भी बनाते हुए रंगे हाथों पकड़ गये। और इन सारी बातों के लिए मुकदर्शक बनें हुए थे वहां के अधिकारीगण। फिलहाल हाय-तौबा मचाने के बाद मुख्यमंत्री डीवी सदानंद गौड़ा ने कर्नाटक सरकार द्वारा आयोजित संगीत समारोह के नाम पर इस अश्लील पार्टी के जांच के आदेश दिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+