डर्टी पिक्चर देखने वाले डर्टी मंत्रियों ने दिया इस्तीफा
बेंगलूरू। आखिरकार वो ही हुआ जिसकी प्रतिक्षा थी। विधानसभा में अश्लील फिल्म देखने वाले कर्नाटक के तीनों मंत्रियों ने अपना त्याग पत्र दे दिया है। इन तीनों मंत्रियों ने बुधवार सुबह को कोरकमेटी की बैठक में में मंत्री लक्ष्मण सावडी, सीसी पाटिल जे. कृष्णा पालेमर ने इस्तीफे सौंपे। मुख्यमंत्री सदानंद गौड़ा ने तीनों के इस्तीफे मंजूर कर राज्यपाल के पास भेज दिए। भाजपा आलाकमान ने मंत्रियों से इस्तीफा देने को कहा था।
गौरतलब है कि मंगलवार को स्थानीय चैनल ने एक फुटेज प्रसारित किया जिसमें दिखाया गया कि विधानसभा की कार्रवाई के दौरान कर्नाटक सरकार के तीन मंत्री वयस्क फिल्म देखने में व्यस्त थे। जिन मंत्रियों को इन आरोपों में पकड़ा गया है उनमे मंत्री लक्ष्मण सवदी और सीसी पाटिल हैं। लक्ष्मण कर्नाटक सरकार में को ओपरेटिव मंत्री हैं जबकि सीसी पाटिल के पास महिला और बाल कल्याण विभाग है।
जिसके बाद कांग्रेस ने काफी हंगामा किया उनका कहना था कि इन मंत्रियों से तत्काल इस्तीफा ले लेना चाहिए। क्योंकि यह सदन में बैठकर जनता के लिए नहीं सुनते बल्कि अपनी गंदी मानसिकता के तहत फिल्में देखते हैं। इन्हें पद में रहने का कोई अधिकार नहीं है। जिसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीन गडकरी ने सीएम से इस विषय पर बात की और नतीजा आपके सामने हैं कि तीनों मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया।













Click it and Unblock the Notifications