पाक में समय से पहले हो सकते हैं चुनाव: गिलानी

हालांकि देश में आम चुनाव मार्च 2013 में निर्धारित हैं लेकिन मुख्य विपक्षी दल पीएमएल ए तथा जमीयत उलेमा ए इस्लाम समेत कई विपक्षी दलों ने समस्याओं से जूझ रहे राष्ट्र को उबारने के लिए जल्द चुनाव की मांग की है। सत्तारूढ़ पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के नेताओं ने हाल ही में कहा था कि आम चुनाव अक्तूबर या नवंबर में हो सकते हैं।
गिलानी ने कहा पांचवें बजट के पारित होने के बाद चुनावी वर्ष शुरू हो जाएगा और हमारा विचार है कि चुनाव के बाद जल्द चुनाव हो सकते हैं। अगले चुनाव के समय का फैसला विपक्षी दलों तथा सरकार के सहयोगियों से चर्चा के बाद किया जाएगा।
उन्होंने कहा राजनीति में कोई दीवार नहीं होती केवल पुल बनाए जाते हैं। हम स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव चाहते हैं। उन्होंने कहा कि आम बजट मई में पेश किया जाएगा तथा मुद्दों पर बहस के लिए सांसदों को काफी समय मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications