पुरूषों से बेहतर कार पार्क करती है महिलाएं

car
लंदन। महिलाओं को पुरूषों से बेहतर ड्राइवर तो पहले ही कहा जाता था अब एक नए अध्ययन में यह बात भी साबित हुई है कि गाड़ी को पार्किंग में लगाने के मामले में भी महिलाएं पुरूषों से कहीं बेहतर होती हैं। शोध में पाया गया है कि महिला ड्राइवर पारंपरिक अवधारणा के विपरीत पार्किंग के मामले में जगह तलाशने और कम जगह में भी अच्छे से गाड़ी पार्क करने में पुरूषों के मुकाबले अधिक समझदारी से काम लेती हैं।

यह अलग बात है कि वे गाड़ी पार्क करने में अधिक समय लेती हैं। पार्किंग के मामले में महिलाओं को 20 अंकों में से 13.4 अंक दिए गए हैं जबकि इसी शोध में इस श्रेणी के लिए पुरूषों को 12.3 अंक दिए गए। डेली टेलीग्राफ में प्रकाशित समाचार में बताया गया है कि शोध के लिए पार्किंग शैली के सात महत्वपूर्ण कारकों को ध्यान में रखा गया था।

पेशेवर डाइविंग विशेषज्ञ तथा इस शोध की परिकल्पना करने वाले नील बीसोन ने बताया कि इस शोध के नतीजे काफी चौकाने वाले थे। शोध रिपोर्ट कहती है कि मेरे अनुभव में पुरूषों की सीखने की क्षमता हमेशा अच्छी रही है और उन्होंने ड्राइविंग संबंधी कक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन किया है। लेकिन यह बहुत संभव है कि महिलाओं ने प्रशिक्षण के दौरान दी गयी सूचनाओं को गहराई से ग्रहण किया हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+