बढ़ सकता है 25 फीसदी रेल का किराया
नई दिल्ली। रेलयात्रा करने वालों के लिए चिंता की खबर है। सुनने में आ रहा है कि सरकार आने वाले दिनों में रेल किराया बढ़ा सकती है वो भी 25 फीसदी। टीवी चैनलों के मुताबिक रेलवे का आधुनिकीकरण करने के लिए गठित समिति ने रेल बजट में 25 फीसदी किराए को बढ़ाए जाने का प्रस्ताव रखा है। यह प्रस्ताव प्रधानमंत्री के सलाहकार सैम पित्रोदा ने रखा है। पित्रोदा का कहना है कि इस किराये से रेल सेवाएं और अच्छी बनेंगी।
खैर अभी तो इस प्रस्ताव के बारे में सरकार की ओर से कोई बयान नहीं आया है। राजनीतिक पंडितों का कहना है कि जब तक पांच राज्यों में चुनाव खत्म नहीं हो जाते है तब तक वो इस बारे में कुछ नहीं बोलेगी। खैर कहा तो यह भी जा रहा है कि इस प्रस्ताव से रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी तो सहमत है लेकिन बंगाल मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी ने इस पर विरोध जताया हैं।
गौरतलब है कि पिछले साल रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी ने रेलवे को आधुनिकीकरण करने के लिए सैम पित्रोदा की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया था। यह प्रस्ताव उसी समिति की ओर से आया है।













Click it and Unblock the Notifications