हनीमून पर आया जर्मन जोड़ा हुआ ठगी का शिकार

बोन के रहनेवाले त्रोस्त्तम की शादी दो साल पहले हुई थी। लेकिन हनीमून के लिए वे अब निकले थे। एयरपोर्ट पुलिस उपायुक्त आरए संजीव ने बताया कि जर्मन दंपति कोई त्रोस्त्तम जर्मन दूतावास के जरिए थाने में उगाही और ठगी की शिकायत दर्ज करवाई। उन्होंने बताया कि दोनों पांच और छह की रात में जर्मनी से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे। जहां से पहाड़गंज स्थित होटल जाने के लिए प्रीपेड टैक्सी लिया। होटल को ऑनलाइन बुक किया था। उनके मुताबिक टैक्सी चालक ने भ्रमित करते हुए बताया कि कोहरे से कई ट्रेन कैंसिल हो गई है। जिससे पहाड़गंज स्थित होटल में कोई कमरा खाली नहीं है।
उन लोगों को लेकर गोल मार्केट स्थित एक ट्रेवल एजेंसी के कार्यालय ले गया। जहां मौजूद ट्रेवल एजेंट ने उनसे टूर प्रोग्राम पूछा। दंपति ने सोने के लिए एक रूम का इंतजाम करने को कहा तो ट्रेवल एजेंट ने धमकी देते हुए जबरदस्ती उनका राजस्थान का टूर प्रोग्राम बना दिया और उस पर हस्ताक्षर करवा दिया। इसके बाद जबरदस्ती एक लाख 16 हजार रुपये ले लिए। यह भुगतान जबरन वीसा कार्ड से करा लिया।
ट्रेवल एजेंट ने टैक्सी का इंतजाम कर दंपति को पुष्कर भेज दिया। डरे हुए दंपति पुष्कर पहुंचते ही तुरंत दिल्ली लौट आए और तय किया सब कुछ जर्मन दूतावास को बताएंगे। ठगी होने के बावजूद चुप रहना ठीक नहीं है। पुलिस को वानी ने बताया कि वह ट्रेवल एजेंसी में काम करता था। बाद में अपना काम शुरू कर दिया। काम नहीं चला तो ठगी का रास्ता चुन लिया।


Click it and Unblock the Notifications
