रामदेव के नुस्खे को आजमाएगी सरकार

Yoga guru Baba Ramdev
दिल्ली (ब्यूरो)। योगगुरु बाबा रामदेव और केंद्र सरकार के बीच भले ही छत्तीस का आंकड़ा हो पर योजना आयोग बाबा रामदेव के नुस्खे को अपनाने जा रहा है। आयोग ने स्वास्थ्य क्षेत्र में अगली पंचवर्षीय योजना के लिए बनाई रिपोर्ट में ऐसी कई सिफारिशें की हैं जिसमें एलोपैथ के डॉक्टरों को भी आयुर्वेद और योग के नुस्खे पढ़ाने होंगे। योजना आयोग की स्वास्थ्य संबंधी संचालन समिति ने 12वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान हर भारतीय तक इलाज के साधनों को मुहैया करवाना बेहद जरूरी बताया है। इसने पाया है कि सिर्फ एलोपैथी के दम पर यह काम पूरा नहीं किया जा सकता।

इस लिहाज से आयुर्वेद, योग, यूनानी और होम्यौपैथी जैसी इलाज की विधियों की अधिक से अधिक मदद ली जानी चाहिए। अपनी सिफारिशों में इसने पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों में काम कर रहे बाबा रामदेव के पातंजलि योगपीठ जैसे गैर सरकारी संगठनों के काम को बढ़ावा देने के लिए इनकी मदद करने को जरूरी बताया है। सरकार के लिए बाबा रामदेव जैसे योग और आयुर्वेद के गुरुओं की मदद लेना क्यों जरूरी है, यह पूछे जाने पर समिति के एक सदस्य कहते हैं, सरकार खुद ही दवा बनाने की विधि तय करे, दवा बनाए, सभी तक पहुंचाए और उन पर नजर भी रखे, यह मुमकिन नहीं।

इसके लिए गैर सरकारी संगठनों को आगे बढ़ाना ही होगा। वे यह भी कहते हैं कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह पर है, लेकिन ऐसे कुछ संगठनों और लोगों के योगदान को नकारा नहीं जा सकता। इसी तरह आयोग चाहता है कि एलोपैथी के डाक्टर अब योग और आयुर्वेद से नाक-भौं सिकोड़ना बंद कर खुद भी अपने मरीजों पर इन्हें आजमाएं। इसने साफ तौर पर सिफारिश की है कि एलोपैथी चिकित्सा के एमबीबीएस पाठ्यक्रम में योग और आयुर्वेद को भी शामिल किया जाए।

इसके मुताबिक आयुर्वेद, योग, यूनानी, होम्योपैथी और सिद्धा जैसी पद्धतियों को शामिल करते हुए अनिवार्य स्वास्थ्य पैकेज और लोक स्वास्थ्य के आदर्श माड्यूल तैयार किए जाएं और उन्हें इन पाठ्यक्रमों में शामिल किया जाए। प्रतिष्ठित प्राइवेट अस्पतालों का हवाला देते हुए इसने कहा है कि एम्स और एम्स सरीखे अस्पतालों में भी आयुर्वेद और योग जैसी पद्धतियों के विशेषज्ञों को जरूर शामिल किया जाना चाहिए। इलाज के साथ ही गंभीर बीमारियों के मामले में उसके बाद के देख-भाल के लिए भी इसे जरूरी बताया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+