सुखराम को नहीं मिली राहत, एंबुलेंस से गये जेल

अब जेल प्रशासन तय करेगा कि सुखराम को वो कहां रखेगा? जेल में या अस्पताल में? सुखराम ने लाख कोशिश की उन्हें बीमारी के नाम पर कोर्ट से दया मिल जाये लेकिन ऐसा हो नहीं पाया और सुखराम को जेल भेज दिया गया।
गौरतलब है कि पी वी नरसिम्हाराव की सरकार में साल 1993 के दूरसंचार घोटाले में दोषी साबित पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखराम के वकील ने शुक्रवार को कोर्ट में कहा था कि सुखराम की हालत सही नहीं है, वो कोमा में हैं।
अदालत ने मामले की सुनर्वाइ आज तक के लिए टाल दी । सुखराम को उच्चतम न्यायालय ने समर्पण करने का आदेश दिया था। सुखराम (86) को वर्ष 1996 में एक निजी फर्म को ठेका देने के लिए तीन लाख रूपये की रिश्वत लेने का दोषी ठहराया गया था।












Click it and Unblock the Notifications