भारतीय डॉक्टरों ने पाकिस्तानी बच्ची को दिया जीवन

भारतीय चिकित्सकों ने बच्ची का सफल यकृति प्रतिरोपण किया है और अब वह सामान्य जीवन जी सकती है। मेदांता मेडिसिटी में डॉ ए एस सोइन के नेतृत्व में डॉक्टरों ने हादिया की सर्जरी की। अस्पताल की पीडियाटिक गेस्टोन्टरोलाजी, हेपाटोलाजी और यकृति प्रतिरोपण विभाग की निदेशक डॉक्टर नीलम मोहन ने कहा कि जब उसे पिछले साल नवंबर में हमारे पास लाया गया था वह कोमा से पहले की स्थिति में थी।
वह बीमार थी और उसकी हालत स्थिर करने में हमें एक हफ्ता लगा। उनके यहां के डॉक्टरों ने बच्ची की पांच महीने की उम्र में लिवर संबंधी बीमारी का पता लगाया था। उन्होंने कहा कि वह सात साल की है और आश्चर्य की बात है कि इतने लंबे समय तक जी सकी। बच्ची के उपचार में देरी इसलिए भी हो रही थी क्योंकि उसका परिवार इलाज का खर्च नहीं उठा सकता था।
डॉ नीलम ने कहा कि बच्ची का यकृत प्रतिरोपण 13.5 लाख रुपये के सीमित खर्च में किया गया है और आर्थिक मदद पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री शाहबाज शरीफ ने की है। उन्होंने कहा कि हादिया सर्जरी के बाद अच्छी हालत में है और उसे दो सप्ताह के अंदर छुट्टी दी जा सकती है। लेकिन लोग इसे चमत्कार ही मानकर चल रहे है।












Click it and Unblock the Notifications