Womens T20 World Cup की प्राइज मनी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड! IPL चैंपियंस से भी ज्यादा पैसा? टीमें होंगी मालामाल!
ICC Womens T20 World Cup 2026 prize money: आईसीसी (ICC) विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। इंग्लैंड और वेल्स की मेजबानी में यह मेगा टूर्नामेंट 12 जून से 5 जुलाई तक खेला जाएगा। इस बार टूर्नामेंट को और अधिक रोमांचक बनाने के लिए कुल टीमों की संख्या बढ़ाकर 12 कर दी गई है, जिनके बीच कुल 33 मुकाबले खेले जाएंगे। क्रिकेट फैंस के लिए सबसे बड़ा आकर्षण भारत और पाकिस्तान का एक ही ग्रुप (ग्रुप-1) में होना है।
प्राइज मनी में हुई जबरदस्त बढ़ोतरी (ICC Womens T20 World Cup 2026 prize money)
इस बीच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने टूर्नामेंट के लिए ऐतिहासिक इनामी राशि (Prize Money) की घोषणा की है। इस बार कुल प्राइज पूल को 10% बढ़ाकर रिकॉर्ड 244 करोड़ रुपये कर दिया गया है। यह राशि दुनिया की कई बड़ी पुरुष क्रिकेट लीगों की तुलना में काफी अधिक है। यह महिला क्रिकेट को पुरुषों के समान स्तर पर लाने की आईसीसी की नीति को बताती है।

विजेता और उपविजेता पर होगी धनवर्षा
इस बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम को 65 करोड़ की भारी-भरकम राशि मिलेगी। यह रकम इस साल आईपीएल 2026 का खिताब जीतने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को मिली इनामी राशि से लगभग तीन गुना ज्यादा है। फाइनल में हारने वाली यानी उपविजेता टीम को 11.7 लाख अमेरिकी डॉलर (लगभग 32 करोड़) दिए जाएंगे। दिलचस्प बात यह है कि विमेंस वर्ल्ड कप की रनर-अप टीम को मिलने वाली यह राशि भी आईपीएल चैंपियन की इनामी राशि से बहुत आगे है।
सेमीफाइनलिस्ट और ग्रुप स्टेज की इनामी राशि
आईसीसी ने केवल फाइनलिस्ट ही नहीं, बल्कि नॉकआउट और ग्रुप स्टेज में बाहर होने वाली टीमों के लिए भी बड़ा बजट रखा है। सेमीफाइनल तक का सफर तय करने वाली दोनों टीमों को 6.75 लाख अमेरिकी डॉलर (लगभग 18.5 करोड़) मिलेंगे। ग्रुप स्टेज से बाहर होने वाली अन्य टीमों को भी खाली हाथ नहीं लौटना होगा। प्रत्येक हिस्सेदार टीम को लगभग 7 करोड़ का एश्योर्ड रिवॉर्ड दिया जाएगा।















Click it and Unblock the Notifications