पाक में हिंदू युवती का धर्म बदलवा जबरन निकाह कराया

युवती के परिजनों ने आरोप लगाया है कि युवती को जबरन इस्लाम कुबूल करवाया गया और एक मुस्लिम युवक से उसका निकाह कर दिया गया। परिजनों ने बगदादी पुलिस थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज करायी है तथा स्थानीय अदालत अब इस मामले की सुनर्वाइ कर रही है। कल अदालत में पेशी के दौरान युवती ने काले रंग का बुरका पहन रखा था और अपने परिजनों के सामने आने पर उसने उनकी तरफ र्कोइ विशेष ध्यान नहीं दिया और न ही देखा।
दी एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने यह जानकारी दी है। उसके पिता नारायन दास ने कहा उस पर यह कहने के लिए दबाव डाला गया है कि उसने अपनी इच्छा से धर्म परिवर्तन किया है क्योंकि ऐसा नहीं करने पर हमें नुकसान पहुंचाया जाता।
पाकिस्तान में हो रही इस तरह की घटनाओं की वजह से अब वहां रह रहे हिंदू भारत में शरण की मांग कर रहे हैं। बहुत से हिंदू पाकिस्तान छोड़ भारत आ गए हैं और भारत की नागरिकता की मांग कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications