खुशियों की सौगात लाया साल 2012

चाहे राजनीति का पटल हो यह पारिवारिक जिंदगी हर इंसान इस सोच के साथ नये साल का स्वागत कर रहा है। इस बार नये साल के दिन छुट्टी है यानी इससे अच्छी शुरूआत तो हो ही नहीं सकती है। कहने का मतलब यह कि जिन लोगों व्यस्त दिनचर्या के चलते समय नहीं मिल पाता है वो भी इस दिन की शुरूआत अपनों के साथ कर सकते हैं। वैसे भी किसी भी काम की शुरूआत अगर अपनों के साथ हो तो वो काम सफल जरूर होता है, इसलिए आप भी अपने नये साल की शुरूआत अपनों के प्यार और साथ के साथ कीजिए।
उम्मीद करती हूं कि साल 2011 की तरह साल 2012 राजनीति का शिकार नहीं होगा। भ्रष्टाचार की वेदी पर उसे फिर से जलाया नहीं जायेगा। जो समस्याएं इस साल रहीं उनका निपटारा अगले साल हो जायेगा। हर पेट को रोटी और छत नसीब होगी। सर्दी में कोई ठिठुरेगा नहीं और ना ही बाढ़ किसी के मौत की काल बनकर आयेगी।
देश खुशहाल रहेगा औऱ देश के लोग तरक्की करेंगे। लोगों में हिम्मत आयेगी कि वो हर मुश्किल का डटकर सामना करेंगें। देश के हर देशवासी की सलामती, तरक्की और खुशहाली की कामना करते हुए मैं अपनी और अपने वनइंडिया परिवार की ओर से आप सभी को नव वर्ष की बधाई देती हूं। साल 2012 हर किसी के लिए सौगात लेकर आये।
नया साल मुबारक हो आपको
मिले वह सब कुछ, जिसकी चाहत है आपको
कभी न अस्त हो आपके भाग्य का सूरज
चाँद-तारों से भरा हो जीवन का आंगन
नया साल मुबारक हो आपको...












Click it and Unblock the Notifications