पाकिस्तान में फिर फटा बम, 10 मरे

पुलिस अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि 10 लोग मारे गए। 30 घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है जिनमें दो बच्चे भी शामिल हैं। छह घायलों की हालत गंभीर बताई जाती है। पुलिस महानिरीक्षक नजीर कुर्द ने शफीक मेंगल के घर के बाहर धमाका होने की पुष्टि की है। कुर्द ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि बम एक कार में लगाया गया था।
शफीक मेंगल और उनके परिवार को र्कोइ नुकसान नहीं पहुंचा है लेकिन उनके कुछ अंगरक्षक घायल हो गए। अरबाब करम खान रोड इलाके में हुए इस विस्फोट की आवाज कई किलोमीटर तक सुनाई दी। समीप के मकानों और दुकानों को भी नुकसान पहुंचा। विस्फोट के बाद आग भी लग गयी जिसे दमकल गाडि़यों ने बुझाया। किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।












Click it and Unblock the Notifications