अमेरिका के बाद पाकिस्‍तान को पैसा देगा विश्‍व बैंक

PAK to get loan from World Bank
इस्‍लामाबद। आतंकवाद के खिलाफ जंग में अमेरिका का सहयोग देने वाले पाकिस्‍तान को अब तक अमेरिका ने जमकर पैसा बांटा है। अब पाक को विश्‍व बैंक भी कर्ज देने जा रहा है। विश्व बैंक ने अगले तीन साल में पाकिस्तान को 5.5 अरब डॉलर की वित्तीय मदद उपलब्ध कराने की घोषणा की है। अगले तीन साल में पाकिस्तान को 5.5 अरब डालर का कर्ज देगा विश्व बैंक विश्व बैंक ने पिछले साल के दौरान भी पाकिस्तान को मदद को लेकर अपने रुख को लचीला बनाए रखा है।

पाकिस्तान में विश्व बैंक के निदेशक राचिड बेनमेसाउद ने कल कहा मुझे खुशी है कि हम पाकिस्तान में बाढ़ के दौरान मदद कर सके और संकट ग्रस्त खैबर पख्तुंख्वा, एफएटीए और बलूचिस्तान में मल्टी डोनर टस्ट फंड (एमडीटीएफ) शुरू कर सके। देशीय भागीदारी रणनीति प्रगति रपट (सीपीएसपीआर) जारी करते हुए विश्व बैंक ने कहा कि इसमें कार्यक्रम में बदलाव का आकलन किया गया है।

पाकिस्तान सरकार के साथ विचार विमर्श में मूल सीपीएस अवधि को एक साल बढ़ाकर इसमें वित्त वर्ष 2014 को भी शामिल किया गया है। प्रगति रपट में कहा गया है कि बैंक की रणनीति पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को उच्च और तेज वृद्धि की राह पर वापस लाना है। एमडीटीएफ 5 अगस्त, 2010 से प्रभावी हुआ। यह कोष 10 देशांे द्वारा 14 करोड़ डालर की प्रतिबद्धता के साथ शुरू हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+