भारत और पाक करेंगे परमाणु मुद्दे पर चर्चा

india pakistan
इस्लामाबाद। द्विपक्षीय वार्ता प्रकिया के तहत भारत और पाकिस्तान के अधिकारी परमाणु और पंरपरागत विश्वास बहाली (सीबीएम) के उपायों पर चर्चा के लिए 26-27 दिसंबर के दौरान यहां बैठक करेंगे। राजनयिक सूत्रों ने यहां बताया कि हालांकि विदेश सचिव समेत अन्य अधिकारियों ने इस्लामाबाद और नयी दिल्ली में हाल की बैठकों के दौरान परमाणु एवं परंपरागत सीबीएम पर चर्चा की है।

लेकिन इन विषयों पर संयुक्त कार्यबल की यह पहली बैठक होगी। सूत्रों ने बताया कि इस आगामी बैठक में जिन अन्य मुद्दों पर चर्चा हो सकती हैं उनमें जम्मू कश्मीर, मिसाइल परीक्षण से जुड़े विश्वास बहाली के उपाय तथा नियंत्रण रेखा के आरपार व्यापार एवं यात्रा को बढ़ाने के कदम शामिल हैं। सू़त्रों ने बताया कि असैन्य परमाणु प्रौद्योगिकी तक पहुंच के अपने मामले को मजबूत करने के प्रयास के तहत पाकिस्तान भारत के साथ असैन्य परामणु सहयोग के मुद्दे पर बल दे रहे है।

जिसमें फुकुशिमा जैसी स्थिति से निबटने के उपायों पर चर्चा का भी प्रस्ताव भी शामिल है। इससे पहले भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत कई बार अधर में अटक चुकी है। यह सब पाकिस्तान के बदले पैंतरे की वजह से होता है। इधर पाकिस्‍तान और भारत की बीच वार्ता से संबंध सुधरते नजर आते है मगी सीमा पर घुसपैठ नहीं थमता जिसके कारण फिर संबेधो में खटास पैदा हो जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+