लोकपाल में अल्‍पसंख्‍यक आरक्षण पर सबसे ज्‍यादा बवाल

Lokpal Bill
दिल्‍ली। विपक्षी पार्टियों की आ‍पत्तियां सुनने के बाद सरकार ने लोकपाल बिल को आज लोकसभा में पेश किया। अब शीतकालीन के बढ़े हुए सत्र 27, 28 व 29 दिसंबर को लोकपाल बिल पर चर्चा होगी। सुबह से ही लोकसभा में लोकपाल बिल को लेकर हंगामा मचा हुआ था। तमाम पार्टियों ने इसके मसौदे पर विरोध जताया।

लोकपाल में अल्‍पसंख्‍यक आरक्षण के मुद्दे पर विभिन्‍न राजनीतिक दल अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे। इसके अलावा राज्‍यों में लोकायुक्‍त की व्‍यवस्‍था को अनिवार्य बनाने, पीएम को लोकपाल में रखने और लोकपाल को जरूरत से ज्‍यादा ताकत देने का विरोध किया जा रहा था। इन सभी मामलों पर विरोध जताने के साथ ही विभिन्‍न राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी राय रखी।

आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने पीएम को लोकपाल बिल के दायरे में लाए जाने का विरोध किया। उन्‍होंने हालांकि लोकपाल बिल में अल्‍पसंख्‍यकों को आरक्षण दिए जाने के सरकार के फैसले का समर्थन किया। सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव लोकपाल को ज्‍यादा ताकत दिए जाने के विरोध में दिखे। प्रमुख विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी ने अल्‍पसंख्‍यकों को आरक्षण दिए जाने का विरोध किया।

शिव सेना और बसपा लोकपाल में आरक्षण दिए जाने का समर्थन कर रही है। अब देखना है कि जब 27 दिसंबर से लोकपाल बिल पर चर्चा शुरू होगी तो यह कितनी कारगर होती है। मुख्‍य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी अगर पूरी तरह से विरोध में आ गई तो इस बिल का संसद के निचले सदन से ही पास हो पाना मुश्किल नजर आ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+