पश्चिम बंगाल में BJP की जीत पर ये क्या बोलीं Hema Malini? हिंदुओं और ममता बनर्जी पर दिया बड़ा बयान, बताया सच
Hema Malini On Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल के चुनावी नतीजों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के मजबूत प्रदर्शन ने देशभर में सियासी हलचल के साथ-साथ उत्साह का माहौल भी बना दिया है। पश्चिम बंगाल में 200 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करते हुए बीजेपी की इस सफलता पर अब मनोरंजन जगत की हस्तियां भी खुलकर प्रतिक्रिया दे रही हैं। कई बड़े नामों ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी खुशी और विचार शेयर किए हैं।
बीजेपी सांसद हेमा मालिनी का बड़ा बयान
इन्हीं में से एक हैं बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल और बीजेपी सांसद हेमा मालिनी। हिंदी सिनेमा की लिजेंड्री एक्ट्रेस और मथुरा से सांसद हेमा मालिनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बीजेपी के झंडे की तस्वीर शेयर करते हुए अपनी खुशी जाहिर की है।

हेमा मालिनी ने कहा- लोकतंत्र की बड़ी जीत हुई
-हेमा मालिनी ने अपनी पोस्ट में लिखा है- पश्चिम बंगाल में पार्टी की जीत से मैं बहुत खुश हुई हूं। एक्ट्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति और मेहनत को इस सफलता का श्रेय दिया।
-हेमा मालिनी ने अपने मैसेज में कहा है- बीजेपी की टीएमसी पर शानदार जीत सुनिश्चित करने वाले कठिन चुनाव प्रचार अभियान का एक छोटा सा हिस्सा बनकर मुझे गर्व है। ये जनता की जागरूकता से मिली लोकतंत्र की बड़ी जीत है। इस ऐतिहासिक चुनाव में जीतने वाले सभी लोगों को मेरी हार्दिक बधाई। उन्होंने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए इसे एक ऐतिहासिक पल बताया।
मनोज मुंतशिर का बयान: जनता की जीत, भरोसे की जीत
-बॉलीवुड के फेमस गीतकार मनोज मुंतशिर ने भी सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए भगवा ध्वज का एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने लिखा है कि ये मुकाबला जनता और ममता के बीच था, जिसमें आखिरकार जनता की जीत हुई।
-अपने पोस्ट में मनोज मुंतशिर ने ये भी कहा है कि बंगाल के लोगों ने भरोसा जताया है और अब वहां सुरक्षा और धार्मिक स्वतंत्रता सुनिश्चित होगी। उन्होंने सभी बंगाली भाइयों और बहनों को शुभकामनाएं देते हुए जय हिंदुत्व, जय हिंद, का संदेश दिया है।
अशोक पंडित बोले- अब डर का माहौल खत्म होना चाहिए
-फिल्म निर्देशक अशोक पंडित ने भी इस जीत को लेकर अपनी प्रतिक्रिया शेयर की है। उन्होंने कहा कि बंगाल अब एक नए दौर की ओर बढ़ रहा है, जहां लोग बिना डर के अपने घरों में रह सकेंगे।
-अशोक पंडित ने अपने मैसेज में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति को भय के कारण अपना घर या इलाका छोड़ने की नौबत नहीं आनी चाहिए। उनके अनुसार ये समय राज्य में एकता और स्थिरता लाने का है।
नए अध्याय की शुरुआत- बंगाल के भविष्य पर जताई उम्मीद
अशोक पंडित ने आगे कहा- अब बंगाल एकजुट होकर आगे बढ़ेगा और किसी भी तरह के विभाजन या बाहरी हस्तक्षेप को जगह नहीं मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि राज्य में मानवता, न्याय और भारतीय मूल्यों पर आधारित एक नए युग की शुरुआत होगी। उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि उनके समर्पण और संघर्ष ने इस परिणाम को संभव बनाया है।
बंगाल की राजनीति की नई दिशा
आपको बता दें कि ये सियासी जीत अब सिर्फ राजनीतिक गलियारों तक सीमित नहीं रही बल्कि मनोरंजन जगत में भी इसकी गूंज साफ सुनाई दे रही है। आने वाले समय में बंगाल की राजनीति किस दिशा में जाती है, इस पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी।












Click it and Unblock the Notifications