Saayoni Ghosh: 'मेरी आंखों में मदीना', कौन हैं सयानी घोष, जिनके गाने ने ममता को हराया? उमा ने किया Tweet

Saayoni Ghosh: भाजपा ने बंगाल में ममता राज को खत्म कर दिया है जिसके बाद पूरा बीजेपी खेमा खुशी से झूम रहा है, तो वहीं मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता उमा भारती का एक ट्वीट वायरल हो रहा जिसमें उन्होंने तंज कसते हुए एक गाने को सीएम ममता बनर्जी की हार का कारण बताया है जो कि इस वक्त सुर्खियों मे छाया हुआ है।

दरअसल भाजपा की जीत पर उमा भारती ने एक Tweet किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि 'बंगाल की जीत के लिए मोदी जी, अमित शाह जी, नितिन नवीन जी और बंगाल के असंख्य कार्यकर्ताओं को बधाई एवं अभिनंदन अबकी बार जीत तो हमारी होनी ही थी लेकिन ममता बनर्जी की ही पार्टी की एक सांसद का यह गाना ममता जी को ले डूबा।'

Saayoni Ghosh

इसी के साथ ही उन्होंने सयानी घोष के एक गाने का वीडियो क्लिप भी शेयर किया है, जिसमें वो 'मेरे दिल में है काबा, आंखों में मदीना' गा रही हैं। जिसकी उस वक्त भी काफी आलोचना हुई थी, जिस समय सयानी ये गाना गाया था। उमा के इस ट्वीट के बाद सयानी घोष लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बन गई हैं और लोग उनके गाने के लिए उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

कौन हैं सयानी घोष?

आपको बता दें कि सयानी घोष बंगाल की जानी-मानी अभिनेत्री और राजनेता हैं। उन्होंने कई बांग्ला फिल्मों और टीवी शो में काम किया है और अपनी बेबाक छवि के लिए पहचानी जाती हैं। वर्तमान में जादवपुर संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाली सयानी अक्सर अपने बयानों के कारण लोगों के बीच चर्चित भी रहती हैं।

Saayoni Ghosh

सुंदरता और स्टाइल के लिए लोकप्रिय हैं सयानी घोष

27 जनवरी 1993 को कोलकाता में जन्मी सयानी घोष अपनी सुंदरता और स्टाइल के लिए जानी जाती हैं, उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत टेलीफ़िल्म 'इच्छे दाना' से की थी, इसके बाद उन्होंने राज चक्रवर्ती के डेली सीरियल 'प्रलय आशे' में एक बेफ़िक्र पत्रकार की भूमिका निभाई जिसकी वजह से वो काफी लोकप्रिय हुई थीं। उन्होंने 'कानामाछी', 'अंतराल', 'एकला चलो', 'आमार शहर', 'बिटनूण', 'मायेर बिये' और 'राजकाहिनी' जैसी फ़िल्मों में मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।

2021 में सयानी घोष ने ज्वाइन किया था TMC

उन्होंने 2013 और 2014 में 'जलशा मूवीज़' पर कलकत्ता फ़ुटबॉल लीग के लाइव प्रसारण के दौरान सह-मेज़बानी भी की थी, वह 24 फरवरी 2021 को तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुईं थीं। उन्हें मार्च 2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में आसनसोल दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र से उन्हें तृणमूल कांग्रेस का उम्मीदवार घोषित किया गया था लेकिन वह भाजपा की उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल से हार गई थीं।

Saayoni Ghosh

जादवपुर लोकसभा क्षेत्र से जीत हासिल की

जून 2021 में उन्हें तृणमूल कांग्रेस की युवा शाखा का अध्यक्ष बनाया गया था। 2024 के आम चुनावों में, उन्होंने तृणमूल उम्मीदवार के तौर पर जादवपुर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा और 2.5 लाख से ज़्यादा वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी।

यह पढ़ें: Yogi Adityanath: 'बाबा का बुलडोजर बंगाल में हिट', जहां-जहां गरजे सीएम योगी वहां ढह गया TMC का किला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+