TN Election Result 2026: तमिलनाडु में TVK की आंधी! इस हॉट सीट पर सिर्फ 1 वोट से हारे DMK के सहकारिता मंत्री

TN Election Result 2026: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों में एक बेहद चौंकाने वाला और ऐतिहासिक मुकाबला सामने आया है, जहां एक वोट ने पूरी राजनीतिक तस्वीर बदल दी। राज्य के सहकारिता मंत्री और डीएमके (DMK) के वरिष्ठ नेता के.आर. पेरियाकरुप्पन तिरुप्पत्तूर विधानसभा सीट पर महज एक वोट से चुनाव हार गए।

यह सीट अभिनेता विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) के उम्मीदवार आर. सीनिवासा सेतुपति ने अपने नाम की।

tamil-nadu-election-result

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, टीवीके उम्मीदवार सीनिवासा सेतुपति को कुल 83,375 वोट मिले, जबकि पेरियाकरुप्पन इससे सिर्फ एक वोट कम हासिल कर सके। इस बेहद करीबी मुकाबले ने न सिर्फ राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है, बल्कि यह भी साबित कर दिया है कि लोकतंत्र में एक-एक वोट कितना अहम होता है।

Tiruppattur Assembly Seat पर एक वोट ने बदली सियासत की दिशा

तिरुप्पत्तूर सीट पर हुआ यह मुकाबला हाल के चुनावी इतिहास के सबसे करीबी परिणामों में से एक माना जा रहा है। एक वोट के अंतर से हार-जीत के ऐसे मामले बहुत कम देखने को मिलते हैं। इस नतीजे ने मतदाताओं की भागीदारी और हर वोट की अहमियत को एक बार फिर उजागर कर दिया है। सिर्फ इस सीट पर ही नहीं, बल्कि पूरे राज्य में इस बार बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिला है।

राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव

तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 234 में से 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर कर सामने आई है। यह पार्टी के लिए एक ऐतिहासिक सफलता मानी जा रही है, जिसने पारंपरिक दिग्गज दलों को कड़ी टक्कर दी।

वहीं, सत्तारूढ़ डीएमके इस बार 59 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रही, जबकि एआईएडीएमके (AIADMK) 47 सीटों के साथ तीसरे नंबर पर रही। अन्य दलों की बात करें तो कांग्रेस (INC) को 5 सीटें और पीएमके (PMK) को 4 सीटें मिलीं, जो अपेक्षाकृत सीमित प्रदर्शन को दर्शाता है।

इन नतीजों से साफ है कि तमिलनाडु की राजनीति में इस बार बड़ा बदलाव आया है। टीवीके का उभार राज्य की पारंपरिक राजनीति के लिए एक नई चुनौती बनकर सामने आया है। अभिनेता विजय की पार्टी ने पहली बार इतने बड़े स्तर पर चुनावी सफलता हासिल कर यह संकेत दे दिया है कि आने वाले समय में वह राज्य की राजनीति में केंद्रीय भूमिका निभा सकती है।

सरकार गठन में TVK की अहम भूमिका

चूंकि टीवीके सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, ऐसे में सरकार गठन में उसकी भूमिका निर्णायक रहने वाली है। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि पार्टी किस तरह आगे की रणनीति तय करती है और क्या वह अपने दम पर सरकार बनाती है या किसी गठबंधन का सहारा लेती है। तमिलनाडु चुनाव 2026 ने कई बड़े संदेश दिए हैंजहां एक वोट की ताकत ने मंत्री की हार तय कर दी, वहीं एक नई पार्टी के उभार ने पूरे राज्य की राजनीतिक दिशा बदल दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+