Washington में फायरिंग से हड़कंप! वॉशिंगटन मॉन्यूमेंट के पास सीक्रेट सर्विस ने संदिग्ध को मारी गोली

Washington Shooting Update: अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में सुरक्षा से जुड़ी एक बड़ी घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। वॉशिंगटन मॉन्यूमेंट के पास एक हथियारबंद संदिग्ध और अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों के बीच हुई गोलीबारी के बाद व्हाइट हाउस को एहतियातन कुछ समय के लिए पूरी तरह लॉकडाउन कर दिया गया।

घटना उस समय हुई जब उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का काफिला उसी इलाके से गुजर रहा था, जिससे सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता और बढ़ गई।

washington-monument-shooting

Secret Service Shooting Suspect DC में कैसे हुई फायरिंग?

जानकारी के मुताबिक, यह घटना सोमवार को अमेरिकी समयानुसार दोपहर करीब 3:30 बजे 15वीं स्ट्रीट एसडब्ल्यू और इंडिपेंडेंस एवेन्यू एसडब्ल्यू के पास हुई। अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के डिप्टी डायरेक्टर मैथ्यू सी. क्विन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि व्हाइट हाउस परिसर के बाहरी क्षेत्र में गश्त कर रहे सादे कपड़ों में मौजूद एजेंटों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को हथियार के साथ देखा।

क्विन के अनुसार, जब वर्दीधारी अधिकारी संदिग्ध के पास पहुंचे, तो उसने मौके से भागने की कोशिश की। इसी दौरान उसने अचानक सीक्रेट सर्विस के एजेंटों पर गोलियां चला दीं, जिससे स्थिति बेहद गंभीर हो गई। एजेंटों ने तत्काल जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की।

जवाबी कार्रवाई में संदिग्ध घायल, अस्पताल में भर्ती

सीक्रेट सर्विस की जवाबी गोलीबारी में संदिग्ध व्यक्ति घायल हो गया। उसे तुरंत हिरासत में लेकर इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल उसकी हालत पर नजर रखी जा रही है और उससे पूछताछ की जाएगी।

इस घटना में एक नाबालिग के घायल होने की भी खबर है। अधिकारियों के मुताबिक, संदिग्ध द्वारा चलाई गई गोली पास में मौजूद एक बच्चे को लग गई। हालांकि राहत की बात यह है कि उसकी चोटें गंभीर नहीं हैं और उसकी जान को कोई खतरा नहीं बताया गया है।

Trump Iran Peace Proposal: खतरे में मिडिल ईस्ट! ट्रंप ने क्यों ठुकराया ईरान का शांति प्रस्ताव? अब जंग तय है?
Trump Iran Peace Proposal: खतरे में मिडिल ईस्ट! ट्रंप ने क्यों ठुकराया ईरान का शांति प्रस्ताव? अब जंग तय है?

व्हाइट हाउस में हाई अलर्ट, कुछ देर के लिए लॉकडाउन

घटना के तुरंत बाद सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके को घेर लिया और व्हाइट हाउस को कुछ समय के लिए लॉकडाउन कर दिया गया। सुरक्षा कारणों से इलाके में लोगों की आवाजाही पर भी रोक लगा दी गई। बाद में स्थिति नियंत्रण में आने के बाद धीरे-धीरे प्रतिबंध हटाए गए।

इस घटना के बाद वॉशिंगटन डीसी में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। खासकर ऐसे समय में जब उपराष्ट्रपति का काफिला उसी मार्ग से गुजर रहा था, इस तरह की घटना ने सुरक्षा एजेंसियों की चुनौती बढ़ा दी है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। यह घटना अमेरिका की राजधानी में सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता का संकेत देती है, जहां संवेदनशील इलाकों में भी इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं।

वॉशिंगटन डीसी में बढ़ती सुरक्षा चिंताएं

यह घटना ऐसे समय में हुई है जब करीब एक सप्ताह पहले ही व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन डिनर के दौरान भी एक सुरक्षा उल्लंघन का मामला सामने आया था। वॉशिंगटन पुलिस और सीक्रेट सर्विस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या संदिग्ध का इरादा किसी विशिष्ट वीवीआईपी (VVIP) को निशाना बनाना था या यह एक रैंडम हमला था।

Who is Rini Sampath: कौन हैं रिनी संपत? वॉशिंगटन DC मेयर चुनाव में भारतीय बेटी की क्यों बढ़ रही लोकप्रियता
Who is Rini Sampath: कौन हैं रिनी संपत? वॉशिंगटन DC मेयर चुनाव में भारतीय बेटी की क्यों बढ़ रही लोकप्रियता
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+