जरदारी को हार्ट अटैक, राष्‍ट्रपति पद से दे सकते हैं इस्‍तीफा

Pakistan President Asif Ali Zardari
इस्‍लामाबाद। पाकिस्‍तान के राष्‍ट्रपति आसिफ अली जरदारी को दिल का दौरा पड़ा है। जरदारी इस समय इलाज के लिये दुबई गये हैं और अमेरिकी मैगजीन फॉरेन पॉलिसी ने यह दावा किया है कि स्‍वास्‍थय कारणों से जरदारी अपने पद से इस्‍तीफा दे सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो बुधवार को उनकी एंजियोप्‍लास्‍टी हो सकती है। वहीं पाकिस्तान की सरकारी समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस ऑफ पाकिस्तान (एपीपी) द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार जरदारी मंगलवार शाम अपने बच्चों से मिलने और कुछ चिकित्सकीय जांच के लिए दुबई रवाना हो गए।

मालूम हो कि जरदारी ने अमेरिका को भेजे गये एक गुप्‍त संदेश को लेकर पैदा हुए विवाद पर पाकिस्तानी संसद के संयुक्त सत्र को सम्बोधित करने की योजना बनाई थी। संदेश में कहा गया था कि अमेरिकी कमांडो कार्रवाई में अलकायदा सरगना ओसामा बिन लादेन को 2 मई को मारे जाने के बाद जरदारी को सैन्य तख्ता पलट की आशंका थी। जरदारी, इस संदेश के खुलासे के बाद से भारी दबाव में हैं।

अमेरिकी मैगजीन फॉरेन पॉलिसी के अनुसार जरदारी दुबई से ही अपना इस्तीफा भेज सकते हैं। हालांकि इन सभी खबरों का पाकिस्तानी मीडिया ने खंडन किया है। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार जरदारी पूरी तरह स्वस्थ है और उनके इस्तीफा देने की खबरें बिल्कुल निराधार हैं। वहीं पाकिस्‍तानी मीडिया का कहना है कि जरदारी को सोमवार की रात दिल का मामूली दौरा पड़ा था, और वह एक एयर एम्बुलेंस में सवार होकर दुबई चले गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+