पाकिस्तान की मुख्तार माई बनी मां

मुल्तान से लगे जिले मुजफ्फरनगर के एक पुलिस अधिकारी से 2009 में 40 वर्षीय माई ने निकाह कर लिया था। माई के भाई असद अब्बास ने बताया कि जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ्य हैं। स्त्री रोग विशेषज्ञ नसीम अख्तर की क्लिनिक में रविवार को शाम करीब साढे चार बजे बच्चे ने जन्म लिया।
अब्बास ने कहा कि पूरा परिवार खुश है। काफी समय बाद माई के परिवार को कोई अच्छी खबर मिली है। खबर के बाद माई के परिवार को पाकिस्तान भर से बधाई संदेश मिल रहे हैं। अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि समय से दो हफ्ते पहले आपरेशन से बच्चा जना गया।












Click it and Unblock the Notifications