दिल्ली चिडि़याघर से परिंदों की बेरुखी

Feathered visitors to Delhi zoo on the decline
दिल्‍ली। आमतौर पर इन सर्दियों में अनेक पक्षी दूर देश से दिल्ली के चिडि़याघर का रुख करते हैं लेकिन इस बार से परिंदे दिल्ली नहीं पहंचे हैं। इस बार दिल्ली आने वाले ऐसे प्रवासी पक्षियों की संख्या में भारी कमी आई है। चिडि़या घर के क्यूरेटर रियाज खान ने बताया कि साइबेरिया, दक्षिणपूर्व एशिया और भारत के दूसरे हिस्सों से अनेक पक्षी यहां आकर आशियाना बनाते हैं, पर इस साल ऐसा मुमकिन नहीं हुआ है। इस कमी के पीछे रियाज के पास गिनाने के लिये कई कारणों की फेहरिस्त भी है।

उनके अनुसार मौसम में आये बदलाव से लेकर सर्दी के आगमन में देरी तक ऐसे कारण है जिन्होंने पक्षियों के इस प्रवासी अभ्यास को बदला है। रियाज कहते हैं कि पक्षियों के रवैये में आया यह बदलाव हालिया नहीं है। वह बताते हैं कि 1990 के दशक में 5000 पक्षी अपना ठिकाना यहां आकर ढंढते थे, लेकिन हाल के वर्षों में सिर्फ 1000 पक्षी ही यहां की ओर रूख करते हैं। हालांकि साइबेरिया और दक्षिणपूर्व एशिया से करीब 100 पक्षी यहां पहुंच चुके हैं।

यह वे पंछी हैं जो अपने मूल निवास से दूर कहीं जाकर घोंसला बनाते हैं। इनमें डैबचिक, टील जैसी प्रजातियां प्रमुख हैं। चिडि़या घर के अधिकारियों ने भी अब राशन में 60 किलो अतिरिक्त मछली का प्रबंध कर दिया है ताकि इन प्रवासी पक्षियों को भी खाना नसीब हो सके। रियाज़ का कहना है कि यह भी अभी पर्याप्त नहीं है क्योंकि हर पक्षी की खुराक करीब 300 गा्रम मछली की है। यदि और पंछी यहां आकर आसरा ढूंढते हैं तो राशन में फिर इजाफा करना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+