पाक ने अमेरिका को दी 15 दिनों में देश छोड़ने की धमकी

पाकिस्तान द्वारा कड़ी प्रतिक्रिया दिखाने के बाद अमेरिका ने भी इस हमले की निंदा की है। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने पाकिस्तान को आश्वासन दिया है कि वह इस हमले की जांच कराने में पूरी करेगा। अमेरिकी विदेश और रक्षा विभाग ने आज एक संयुक्त बयान में कहा कि विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन और रक्षा मंत्री लियोन पेनेटा पाकिस्तान की सीमा पर हुई इस घटना के बाद की स्थिति पर पूरी निगाह रखे हुए हैं। अमेरिका ने पाकिस्तानी सैनिकों की मौत होने पर गहरी संवेदना प्रकट की और इस घटना की जांच कराने के नाटो के इरादे का पूरी तरह से समर्थन किया है। सीआईए इस ठिकाने का इस्तेमाल कथित तौर पर डोन हमले के लिए किया करता है।
नाटो के हमले के बाद से पाकिस्तान में अमेरिका के खिलाफ भारी गुस्सा है। वहां की आवाम पाकिस्तान से अमेरिका संग आपसी संबंधों को खत्म करने की मांग की जा रही है। नाटो के इस हमले के बाद पाकिस्तान और अमेरिका के बीच आपसी संबंध खात्मे की ओर हैं। प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी की अध्यक्षता में कैबिनेट की रक्षा समिति की बैठक हुई। इस बैठक के बाद पाकिस्तान ने कड़े शब्दों में अमेरिका से कहा है कि वह पाकिस्तान को 15 दिनों के भीतर खाली कर दे। इस साल मई में ऐबटाबाद में अमेरिकी सील द्वारा अल-कायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन की हत्या के बाद से दोनों देशों के संबंधों में खटास आ गई है।












Click it and Unblock the Notifications