पुरूषों को तैयार होनें में लगता है महिलाओं से ज्यादा समय

इस अध्ययन से मालूम हुआ कि तैयार होने में दरअसल पुरूष महिलाओं से कहीं ज्यादा समय लगाते हैं। उन्हें नहाने धोने, शेव करने, बाल बनाने, कपड़े चुनने में औसतन हर रोज 81 मिनट लगते हैं, जबकि महिलाएं अपने इसी तरह के काम सिर्फ 75 मिनट में पूरे कर लेती हैं।
शोधकर्ताओं का कहना है कि पुरूषों को नहाने में 23 मिनट लगते हैं, जबकि महिलाएं यह काम 21 मिनट में कर लेती हैं। पुरूषों को शेव बनाने में 18 मिनट लगते हैं, जबकि महिलाएं अपने अनचाहे बाल सिर्फ 14 मिनट में हटा लेती हैं। पुरूषों को सौंदर्य प्रसाधन लगाने में महिलाओं से एक मिनट ज्यादा यानी 10 मिनट लगते हैं। खुद को बेहतरीन दिखाने के फिक्रमंद पुरूष अपने कपड़ों के चुनाव में भी 13 मिनट लगाते हैं, जबकि महिलाएं इस काम को 10 ही मिनट में निपटा लेती हैं।
ब्रिटेन में इस अध्ययन से एक और रोचक तथ्य प्रकाश में आया। वहां एक औसत वयस्क अपने सौंदर्य प्रसाधन बैग में रखी सामग्री पर किए गए खर्च से नावाकिफ हैं। लोगों से इस बारे में पूछा गया कि उनके सौंदर्य प्रसाधन बैग में क्या सामग्री है और उन्होंने उसपर कितना धन खर्च किया है। जवाब के आधार पर इस खर्च का औसत 52 . 23 पाउंड आया, जबकि वास्तव में उनके प्रसाधन बैग में इससे तीन गुना अधिक कीमत 156 . 69 पाउंड का सामान मिला। होटलों में अपने प्रसाधन बैग छोड़ देने वाले लोगों की संख्या में भी इजाफा हुआ है।
487 होटलों में पिछले 12 महीने में होटल कर्मचारियों ने 10 हजार प्रसाधन बैग को उनके मालिकान तक पहुंचाया। एक मामले में तो एक महिला अपना प्रसाधन बैग वापस पाकर इतनी खुश हो गई कि उसने उसे पहुंचाने वाले कूरियर ब्वाय को एक सौ पाउंड ज्यादा दिए। महिला अपना बैग लंदन के एक होटल में भूल गई थी और उसमें एक हजार पाउंड से अधिक के सौंदर्य प्रसाधन थे।












Click it and Unblock the Notifications