राहुल गांधी ने पूछा- कब तक महाराष्‍ट्र में भीख मांगेंगे यूपी के युवा?

Rahul Gandhi
इलाहाबाद। फूलपुर में रैली के साथ उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का पहला बिगुल राहुल गांधी ने यूपी के युवाओं के कानों में फूंका है। उन्‍होंने युवाओं के सबसे हरे घाव 'बेरोजगारी' पर मार करते हुए कहा- तुम कब तक महाराष्‍ट्र में जाकर भीख मांगते रहोगे?

फूलपुर में रैली के दौरान राहुल गांधी ने सबसे पहले मायावती के उस कटाक्ष का जवाब दिया, जिसमें उनके हर कदम को नाटक करार दिया गया था। उसके बाद भ्रष्‍टाचार और फिर सीधे युवाओं पर आ गये। राहुल गांधी ने कहा कि यूपी के युवा कब तक महाराष्‍ट्र में भीख मांगते फिरेंगे, कब तक पंजाब में मजदूरी करते रहेंगे या कब तक दिल्‍ली में पुल और मेट्रो बनाते रहेंगे। अब समय आ गया है अपने राज्‍य के लिए कुछ करने का। राहुल ने युवाओं से पूछा कि वो कब जागेंगे और कब इस राज्‍य का उत्‍थान होगा?

राहुल गांधी ने कहा कि भ्रष्‍टाचार के लिए केंद्र सरकार जल्‍द ही सशक्‍त लोकपाल बिल ले आयेगी। ऐसा लोकपाल जो सख्‍ती से बात करे। हम जल्‍द ही बिल संसद में ले आयेंगे। केंद्र सरकार यूपी के लोगों के लिए करोड़ों खर्च कर रही है। लेकिन यहां कुछ नहीं हो रहा है। यूपी को और कोई नहीं बचा सकता। जब तक यूपी की जनता जागेगी नहीं, जब तक जनता बदलाव नहीं लायेगी, तब तक जाति और समाज की सरकार बनती रहेगी, लेकिन यूपी की सरकार नहीं बनेगी।

यूपी में जिस दिन बदलाव आ गया। जिस दिन प्रगति की सरकार चुनी। उस दिन उत्‍तर प्रदेश को कोई पीछे नहीं छोड़ सकता। महाराष्‍ट्र, पंजाब, हरियाणा, दिल्‍ली में देश को दिखा देते हो, कि काम ऐसे किया जाता है। पंजाब के किसान कहते हैं कि यूपी के मजदूर के बिना हम काम नहीं कर सकते। महराष्‍ट्र के निर्माण में यूपी वालों का हाथ। दिल्‍ली में मेट्रो आपने बनायी।

सबसे बड़ा धोखा आपकी सरकारों ने किया। पिछले बीस सालों में सरकारों ने आपका पैसा लूटा है। जब तक आप बदलाव की बात नहीं करेंगे, जब तक देश आगे नहीं जा सकता। मुझे इस बात को देखकर गुस्‍सा आता है, क्‍योंकि इस देश की शक्ति गरीब जनता में है। जितनी बिजली 30 साल पहले बनती थी, उससे कम बिजली यहां बनती है। भ्रष्‍टाचार चरम पर है। मंत्री जेल में हैं। लेकिन प्रदेश के विकास को किसी को सुध नहीं।

जब तक युवा आगे नहीं आयेंगे, जब तक कोई आपकी मदद नहीं कर सकता। दिल्‍ली से आपको देखता हूं। यहां आता हूं, गांव में दौरा करता हूं, आपका खाना खाता हूं, आपकी बात सुनता हूं, साथ में खाना खाता हूं, गुस्‍सा आता है मुझे। कभी-कभी सोचता हूं कि क्‍यों न मैं लखनऊ जाऊं? जब तक सोच नहीं बदलेगी, तब तक कुछ नहीं होने वाला। जिस दिन युवा जाग गया, उस दिन से ठीक पांच साल के अंदर प्रदेश विकसित राज्‍यों में आ जाएगा। आगे पढ़ें- राहुल गांधी का मायावती को करारा जवाब।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+