माया ने राहुल को नाटकबाज बताया तो उबल पड़े राजबब्बर
जिसके जवाब में कांग्रेस भला कहां चुप रहने वाली थी। स्टार न्यूज के खास प्रोग्राम में कांग्रेस सांसद राजबब्बर ने कहा कि मायावती, राहुल गांधी से घबरा गयी हैं इसलिए वो इस तरह की बात कर रही हैं। सबको पता है कि यूपी मे पिछले सालों में क्या हुआ है?
लचर कानून व्यवस्था से जनता घबरायी हुई है और माया जी को मूर्तियों से ही फुरसत नहीं हैं। यही नहीं राजबब्बर ने सीएम मायावती के यूनिवर्सिटी उद्धघाटन को 'ब्राहम्ण कार्ड' करार दिया और कहा कि इस विवि की याद उन्हें चुनावों के ठीक पहले क्यों आयी है। मतलब साफ है कि सत्ता और कुर्सी लोभ के चलते मायावती ने सवर्ण वोट जुटाने के लिए यह कदम उठाया है।
गौरतलब है कि आज मायावती ने बसपा पार्टी के नेता सतीश चंद्र मिश्रा की मां के नाम पर डा. शकुंतला मिश्रा विश्वविद्यालय की स्थापना की। शनिवार को विश्वविद्यालय का उद्घाटन करते हुए मायावती ने कहा कि यह ऐसा बहुमूल्य मौका है, जब किसी दलित महिला ने सवर्ण के नाम पर किसी विश्वविद्यालय की स्थापना की है। इस विश्वविद्यालय में खासतौर से विकलांगों को शिक्षा प्रदान की जाएगी।













Click it and Unblock the Notifications