मायावती ने कहा यूपी में बार-बार आकर नाटक न करें राहुल गांधी

मायावती ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा यहां के गांवों में जाकर लोगों का हाल लेना महज एक नाटक है। अगर कांग्रेस के युवराज को कुछ करना ही है तो अपने शासन वाले राज्यों में करें। कांग्रेस शासित राज्यों में खास तौर से महाराष्ट्र व दिल्ली में यूपी, बिहार के लोगों को आये दिन हिंसा का शिकार होना पड़ता है। वहीं हरियाणा में दलितों को न्याय नहीं मिलता। इसका ताज़ा उदाहरण मिर्चपुर हत्याकांड है। मायावती ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी के युवराज को यूपी आकर गुस्सा आता है अपनी सरकारों पर गुस्सा नहीं क्यों नहीं आता जहां एक से एक भ्रष्ट लोगों का साम्राज्य है।
मसश्स पे कहस, "यूपी में कांग्रेस के 38 वर्षों के राज्य में दलितों, पिछड़ों, व अपर कास्ट के लोगों के प्रति धार्मिक द्वेष की भावना व सामंतवादी जुल्म ढाये जाते थे। वीपी सिंह के सगे भाई की हत्या हुई। कई जनप्रतिनिधि भी मारे गये। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक जनप्रतिनिधि की घर में घुस कर हत्या कर दी गई थी। तब इसी कांग्रेस पार्टी के लोगों का राज था। मेरे राज में जहां दलगत राजनीति या जातिवाद से उठकर न्याय दिया जा रहा है, वहीं कांग्रेस मेरे बेहतरीन राज को जंगलराज कहती है।
मायावती ने अगला निशाना भाजपा की ओर साधा और लाल कृष्ण आडवाणी, राजनाथ सिंह और कल्याण सिंह की यात्राओं का विरोध जताते हुए कहा कि यहां जो भी भ्रष्टाचार फैला है, वो मुझे पिछली सरकारों से विरासत में मिला है, जिसे खत्म करने के लिए मैं लगी हुई है। मेरी सरकार में अधिकारी व मंत्री के खिलाफ काफी सख्त कारवाई के निर्देश हैं। मेरी विरोधी पार्टियों द्वारा हथकंडे अपनाये जा रहे हैं। किस्म किस्म की यात्राएं निकाल कर लोगों को बरगलाया जा रहा है। अपनी पार्टियां पर्दे के पीछे अपनी मदद के लिए अनेकों धार्मिक यात्राओं के लिए बाबाओं का सहारा ले रहे हैं। ये फेल हो गये हैं। ये पार्टियां मुंबई के फिल्म कलाकारों का सहारा लेगी, लेकिन उससे आपका मनोरंजन होगा लेकिन लाभ नहीं मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications