बड़े इनकम टैक्‍स चोर होंगे बेनकाब

Income Tax Department
दिल्ली(ब्यूरो)। कई दशक से उठ रही मांग के बाद आखिरकार सरकार टैक्‍स चोरों का नाम सार्वजनिक करने की दिशा में आगे बढ़ी है। इनकम टैक्स विभाग सरकार पर दबाव बनाता रहा हैं कि करोड़ों का कर चोरी करने वालों के नाम आम किया जाए। अनुमान के मुताबिक विभाग के इस कदम से एक लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के बकाया कर की रिकवरी हो सकती है।

अब सरकार ने ‌इसके लिए तमाम तैयारी कर ली है। आयकर विभाग ने दस करोड़ रुपये से ज्यादा के आयकर डिफॉल्टरों को यह सवाल उठाते हुए कारण बताओ नोटिस भेज दिया है कि उन्होंने लंबे समय से कर का भुगतान क्यों नहीं किया और ऐसी स्थिति में कर चोर के रूप में उनके नाम इंटरनेट या अखबार में प्रकाशित क्यों नहीं किया जाए।

आयकर विभाग ने यह चेतावनी भी दी है कि कार्रवाई के तहत कर चूककर्ताओं की संपत्ति भी जब्त की जा सकती है। विभाग ने सैकड़ों कर चोरों को नोटिस भेजे हैं। एक अनुमान के मुताबिक विभाग के इस कदम से एक लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के बकाया कर की रिकवरी हो सकती है। सूत्रों ने बताया कि नोटिस के जरिए करदाताओं से करोड़ों

रुपये की संपत्ति पर कुंडली मारकर बैठने और लंबे समय से इसके कर भुगतान नहीं करने की ठोस वजह जानने की कोशिश की गई है। वहीं उनसे यह भी पूछा गया है कि इस अनियमितता की वजह से उनकी संपत्ति क्यों नहीं जब्त कर ली जाए। करदाताओं को 15 नवंबर तक इसका जवाब भेजना अनिवार्य होगा। इसके बाद आयकर विभाग जवाबों की समीक्षा करेगा। अगर जवाब संतोषजनक नहीं लगे तो अगली कार्रवाई के रूप में इनके नाम अखबार में प्रकाशित कर या इंटरनेट साइट के माध्यम से सार्वजनिक कर दिए जाएंगे।

इस कार्रवाई को और तेज करने के लिए विभाग ने एक स्पेशल सेल भी तैयार किया है जो देश भर में कर चोरों का पता लगाने में मदद करेगा। मालूम हो कि इस वर्ष जून में सीबीडीटी ने एक समिति का गठन किया था। यह समिति करदाता के नहीं मिलने और वसूली के लिए अपर्याप्त संपत्ति होने पर कर की उगाही की संभावना तलाशने के लिए बनाई गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+